रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक माह में पांच जटिल हार्ट प्रोसीजर सफल। डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने CRT-D, AICD और CSP के माध्यम से मरीजों की जान बचाई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने महज 1 माह के भीतर 3 सीआरटीडी, 1 एआईसीडी और 1 सीएसपी जैसे अत्यंत जटिल प्रोसिजर कर पांच मरीजों की जान बचाई है। इन मरीजों को हार्ट ब्लॉक एवं हार्ट फेलियर की शिकायत थी।
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक माह में इतनी बड़ी संख्या में प्रोसिजर करने वाला प्रदेश का पहला चिकित्सालय बन गया है। इस प्रक्रिया से मरीजों के हृदय पंपिंग में सुधार होता है। जिससे मरीजों का जीवनकाल बढ़ जाता है। बताया गया है कि उक्त पांचों मरीजों को हार्ट फेलियर एवं हार्ट ब्लॉक की शिकायत थी। जिसके बाद मरीज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे थे। जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके त्रिपाठी ने मरीजों की जांच की। इसके बाद मरीजों की स्थिति को देखते हुये तीन मरीजों का सीआरटीडी, एक मरीज का एसआईसीडी और एक मरीज की सीएसपी जैसी प्रोसीजर की गई। यह सभी प्रोसीजर एक माह के भीतर की गई। अब उक्त सभी मरीज स्वस्थ्य हैं।
धड़कन को सामान्य करती है डिवाईस
डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि इन डिवाइस की मुख्य विशेषता यह होती है कि इनसे न केवल हार्ट ब्लॉक ठीक होता है, बल्कि मरीजों को कार्डियक अरेस्ट से भी बचाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीआरटीडी मशीन मरीज के हृदय की इलेट्रिकल एक्टिविटी को री-सिंकोनाइज करके उनकी पंपिंग क्षमता को भी बढाती है।
महानगरों जैसी सुविधा
ये प्रोसिजर काफी महंगे होते है और पहले केवल महानगरों के अस्पतालों में ही उपलब्ध थे। लेकिन अब रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. एसके त्रिपाठी नियमित रूप से इन जटिल प्रोसीजर्स को सफलतापूर्वक कर रहे हैं। जिससे विंध्य क्षेत्र के मरीजों का सुविधा हो रही है।
उप मुख्यमंत्री का रहा विशेष सहयोग
इस उपलब्धि के पीछे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने प्रोसीजर करने वाले चिकित्सक व टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इसके अलावा अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल व कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. व्हीडी त्रिपाठी एवं अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने शुभकामनायें दी है। टीम में किशोर, सत्येन्द्र, मनीषा एवं कैथलेब टीम से जय नारायण मिश्र, सत्यम, मनीष, सुमन, सुधांशु और निकित शामिल थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।