रीवा में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
गश्त के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले नशेड़ियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने सख्त कार्रवाई किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का वहीं पर जुलूस निकाला, जहां पर घटना हुई थी। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात सिविल लाइन पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पड़रा रेलवे ओव्हर ब्रिज के नीचे कुछ लोग खुले में जाम छलका रहे थे। पुलिस टीम ने इन नशेडियों को रोका-टोका तो वे पुलिसकर्मियों से उलझ गये। विवाद इतना बढ़ गया कि अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट और धक्का-मुक्की तक शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक जूतम-पैजार चलता रहा। इस दौरान पुलिस को जान बचा कर वहां से निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। तब कहीं जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी हुई। इसके बाद नवागत थाना प्रभारी विजय सिंह हरकत में आये और उन्होंने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायालय ने भेजा जेल
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें घटना स्थल लेकर पहुंची। यहां पर आरोपियों का जुलूस निकाला गया। इसके बाद सभी को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विकास कुमार पाल पुत्र अवध नारायण 27 वर्ष निवासी नईबस्ती पड़रा, विजय कुमार पाल पुत्र अवध नारायण 27 वर्ष निवासी नईबस्ती पड़रा, बर्खास्त पटवारी दिनेश कुमार पाठक पुत्र उमाशंकर पाठक 53 वर्ष निवासी नईबस्ती पड़रा एवं नीरज उर्फ सचिन साहू पुत्र भाईलाल साहू 24 वर्ष निवासी पड़रा शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 296बी, 121(1), 221, 351(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
सतना के धवारी स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान गहने और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और जेवर बरामद हुए, जबकि एक आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करता मिला।
सतना में इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को चुनौती देकर खाकी पर फायरिंग की धमकी देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
मैहर जनपद पंचायत में 111 अपात्र व्यक्तियों को फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद छह अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
सतना में भीषण गर्मी के दौरान हार्ट अटैक और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 में सर्वाधिक 58 मरीज भर्ती हुए, जिनमें युवा भी शामिल हैं।
सतना जिला अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बेटियों को जन्म दिया। कम वजन और समय पूर्व जन्म के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है।