सिंगरौली नगर निगम में करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है, लेकिन बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
नगर पालिक निगम सिंगरौली में संपत्ति कर वसूली को लेकर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। करोड़ों रुपये के बड़े बकायादारों से कर वसूली करने में राजस्व अधिकारी के पसीने छूट रहे हैं लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजी नोटिसों तक सीमित नजर आ रही है। जमीनी स्तर पर न तो सख्त वसूली हो रही है और न ही किसी बड़े डिफॉल्टर पर ठोस कार्रवाई देखने को मिल रही है।
सूत्रों की मानें तो नगर निगम क्षेत्र में ऐसे कई बड़े बकायादार हैं जिन पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का संपत्ति कर बकाया है। बावजूद इसके निगम प्रशासन की ओर से केवल औपचारिक नोटिस जारी कर खानापूर्ति की जा रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर इन रसूखदार बकायादारों पर सख्ती क्यों नहीं हो रही। इस ढिलाई का सीधा असर नगर निगम के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। सड़कों, नालियों, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए जरूरी फंड की भारी कमी हो गई है, जिससे कई परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। आम जनता जहां समय पर टैक्स भरने को मजबूर है, वहीं बड़े बकायादार खुलेआम नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। स्थानीय लोगों व वार्डवासियों का आरोप है कि बिना राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के इतनी बड़ी राशि वर्षों तक बकाया रहना संभव नहीं है। अब सवाल यह है कि क्या निगम प्रशासन इन बड़े बकायादारों पर सख्ती दिखाने की हिम्मत जुटा पाएगा या फिर नोटिसों की आड़ में यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
नगरीय क्षेत्र के बड़े बकायदारों में ये हैं शामिल
डिप्टी कमिश्नर श्री बैस द्वारा नगरीय क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक कम्पनी डीबीएल कंपनी निगाही सम्पत्ति कर की बकाया राशि 4 लाख 25 हजार 455, मे. सिक्कल लोजिस्टीक बकाया राशि 8 लाख 72 हजार 328, पीसी पटेल 5 लाख 67 हजार 674,राम किपाल कंपनी 2 लाख 26 हजार 25, कन्द्रोई ट्रान्सपोर्ट 12 लाख 83 हजार 406, विन्ध्या एग्रो इन्ड्रस्ट्री बकाया राशि 12 लाख 62 हजार 436, लरसन एन्ड टरबो लिमिटेड बकाया राशि 8 लाख 85 हजार 524, लोहिया एग्रो राईस मील 4 लाख 51 हजार, रुद्राक्ष हाईटेक सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 19 हजार 307, विपिन कुमार जायसवाल 1 लाख 90 हजार 722, शिवा इन्ड्रस्ट्रीज 1 लाख 73 हजार 686, भारत पेट्रोलियम 1 लाख 59 हजार 909, डोजको इंडिया सम्पत्ति कर की बकाया राशि 1 लाख 4 हजार 172 जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह से विन्ध्या मेटाल्स बकाया राशि 1 लाख 3 हजार 57, अब्दुल अहाद बाजार इंडिया सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 4 हजार 852, नरेश कुमार शाह होटल सागर सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 45 हजार 936, सेन्ट जोसफ स्कूल सम्पत्ति कर की बकाया राशि 3 लाख 4 हजार 785 को नोटिस जारी करते हुए सात दिवस के अंदर अपने सम्पत्ति कर की बकाया राशि को जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ डिप्टी कमिश्नर श्री बैस द्वारा कहा गया है कि संबंधितो द्वारा अगर एक सप्ताह के अन्दर अपने सम्पत्ति कर की राशि जमा नही की जाती है तो उनके चल अचल सम्पति की कुर्की कर राशि की वसूली की कार्रवाही की जायेगी।
निगम की वसूली पर सवाल
बड़े बकायादरों को फिर नोटिस जारी कर पूरी की गई औपचारिकता
नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों को नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस द्वारा बुधवार को फिर से नोटिस जारी कर औपचारिकता की गई। साथ ही दावा किया गया है कि सात दिवस के अंदर कर जमा नही करने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय लोगो का सवाल है कि क्या राजस्व अधिकारी के द्वारा कुर्की की कार्यवाही की जाती है या फिर यह सिर्फ औपचारिकता तक सीमट कर रह जाती है।
इस संबंध में उनका पक्ष रखने के लिए जब नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होने फोन उठाने की जहमत नही की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।