रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ की एमआरआई मशीन चौथी बार बंद हुई। कूलिंग सिस्टम खराब होने से जांच ठप है और मरीजों को निजी सेंटरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की लागत से स्थापित की गई एमआरआई मशीन फिर बंद हो गई है। यह चौथी बार है जब मशीन में ठप हुई है। इस बार भी एसी सिस्टम में खराबी के कारण ही यह दिक्कत सामने आई है। एमआरआई मशीन ठप होने से जांच बंद है। मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में भेजा जा रहा है।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की एमआरआई मशीन खरीदी गई। यह सबसे हाईटेक मशीन है। इस मशीन के आने से उम्मीद थी कि लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। हद दूसरे महीने में यह मशीन ठप हो जाती है। अब तक चार मर्तबा एमआरआई मशीन दम तोड़ चुकी है। मरीजों को पहले ही जांच की सुविधा अधूरी मिल रही थी। अब वह भी पूरी तरह से ठप हो गई है। शनिवार की रात से मशीन शट डाउन है।
अब तक चौथी बार बंद हुई
जब से एमआरआई मशीन इंस्टाल हुई है तब से अब तक यह चार मर्तबा बंद हो चुकी है। इसका कूलिंग सिस्टम ही खराब है। बार-बार कूलिंग सिस्टम ही ठप हो जाता है। इसके कारण मशीन भी शटडाउन हो जाती है। शनिवार की रात को भी कूलिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद एमआरआई मशीन ने काम करना बंद कर दिया। आपको बता दें कि कूलिंग सिस्टम में अब तक तीन मर्तबा खराबी आ चुकी है। एक मर्तबा चोर एसी की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ऐसे में चार मर्तबा इसमें खराबी आ चुकी है।
सीटी स्केन की प्रेशर इंजेक्टर मशीन भी खराब
सीटी स्केन मशीन भी करीब 6 से 7 करोड़ की इंस्टाल की गई है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगी सीटी स्केन मशीन से सीटी एंजियोग्राफी कई दिनों से बंद है। इसका प्रेशर इंजेक्टर ही खराब है। आपको बता दें कि यह मशीन मेंटीनेंस में है। हाइट्स का मेंटीनेंस का ठेका है। पिछले बार मशीन में खराबी आई थी तो हाईट्स ने जीई से प्रेशर इंजेक्टर को दुरुस्त करा दिया था। अब फिर से खराबी आ गई है। प्रेशर इंजेक्टर एक महीने से बंद है। इसे सुधारने से ठेका कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने फिजिकल डैमेज बताया है। अब हाइट्स और अस्पताल प्रबंधन के बीच खींचतान मची हुई है।
एमआरआई मशीन फिर बंद हो गई, इसकी जानकारी नहीं है। किसी ने सूचना भी नहीं दी। पता करते हैं क्या मामला है।
डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।