रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिरमौर चौक से शुरू होकर गंगा वाटिक पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला मुख्य रूप से शामिल हुये। यात्रा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगों के बीच हजारों की संख्या में नागरिक इस तिरंगा यात्रा के साक्षी बने।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को घर-घर जनता के बीच पहुंचने के लिए कम करें। तिरंगा यात्रा का संदेश स्पष्ट है राष्ट्र सर्वाेपरि। भारत की एकता, अखंडता तथा सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है।
स्वतंत्रता के अमर बलदानियों के योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में आमजन को इस अभियान से जोड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य करे। तिरंगे के नीचे एकजुट युवा शक्ति नए भारत की सबसे बड़ी पहचान है। आज भारत का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण में नेतृत्व करने वाला युवा है। हमें अपने शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण नहीं करना है, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है। हमें समृद्धशाली, शक्तिशाली और परम वैभव की ओर बढ़ता हुआ भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। 2047 तक देश विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा हो और पूरे विश्व की मानवता का नेतृत्व करे। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रीवा के अटूट राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की ताकत को तिरंगा यात्रा ने प्रदर्शित किया है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, मनीषा पाठक, कमलेश्वर सिंह, राम सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, प्रभाकर चतुवेर्दी, प्रबोध व्यास, शरद साहू, राजेश प्रताप सिंह, अशोक सिंह गहरवार आदि मौजूद रहे।
केन्द्रीय जेल से निकाली गई बाइक रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत केन्द्रीय जेल द्वारा तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय के मार्गदर्शन में रैली जेल गेट से प्रारंभ होकर अधिकारी आवासीय परिसर, एसएएफ चौक, पीटीएस. चौक, अनाथालय, बीएनपी स्कूल होते हुये जेल के मुख्य गेट पर लौट कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के आयोजन में जेल स्टॉफ द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। रैली के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाये गये। तिरंगा यात्रा के आयोजन में संजीव कुमार गेंदले उप जेल अधीक्षक, श्याम सिंह कुशवाह उप जेल अधीक्षक सहित केन्द्रीय जेल रीवा में पदस्थ समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।
कलेक्टर-एसपी ने तिरंगा रैली को दिखाई झण्डी
पुलिस विभाग द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर एसएएफ मैदान से रैली को रवाना किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी राष्ट्र का गौरव तिरंगा लहराते हुए रैली में शामिल हुए। इनके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं एसएएफ तथा पुलिस के जवान रैली में शामिल हुए। सजी-धजी जिप्सी में देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ पुलिस जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली।
रंगोली से दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
जिले भर में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद सिरमौर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने बताया कि रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश दिए। इसके साथ-साथ रैली निकालकर भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाई गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।