रीवा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुभारंभ से शुरू होने वाले इस आयोजन में देशभर के उद्योगपति शामिल होंगे और जलप्रपात व धार्मिक स्थलों के विकास पर मंथन होगा।

तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में जुटेंगे देश भर के उद्योगपति
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के पर्यटन क्षेत्रों को नई ऊंचाई व दिशा देने के लिहाज से तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें देश भर के उद्योगपति शामिल होंगे। कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। 25 से 27 जुलाई तक चलने वाली यह मीट शहर के कृष्णा राजकपूर आॅडोटोरियम में होगी। बताया गया है कि इस दौरान सीएम समेत इन्वेस्टर्स जिले के तमाम जल प्रपात समेत अन्य पर्यटन क्षेत्रों का निरीक्षण कर उनकी खूबसूरती और पर्यटन उद्योग को समझेंगे।
बताया गया है कि विभिन्न प्राकृतिक संपदा सहित हेरिटेज पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के लिए कॉन्क्लेव मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को रीवा के प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने सहित प्रचारित करने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। कॉन्क्लेव मीट में विभिन्न राज्यों के इन्वेस्टर शामिल होंगो। जिनके द्वारा पर्यटक स्थलों पर वह सभी सुविधा उपलब्ध करने की बात रखी जाएगी जिससे पर्यटन के क्षेत्र में रीवा का विकास संभव हो। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि आयोजन 25 से 27 जुलाई तक होने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें मुख्यमंत्री का आगमन भी होगा।
प्रपातों की दिखाई जायेगी खूबसूरती
बारिश के महीने में होने वाले इस कॉन्क्लेव मीट से पूर्वा फाल, चाचाई प्रपात, क्योटी प्रपात, बहुती प्रपात सहित अन्य जलप्रपातों की सौंदर्यता सामने दिखाई जाएगी। जिससे इन्वेस्टर को कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही मनमोहक जलप्रपातों को देखकर रीवा में कई इन्वेस्टर विकास कार्य कर सकते हैं। कॉन्क्लेव मीट में उन धार्मिक स्थलों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी जो पुरातत्व से जुड़े हुए हैं और जो धार्मिक धरोहर हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।