रीवा स्थित मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में प्रस्तावित तीन नई सफारी योजनाओं पर सेंट्रल जू अथॉरिटी ने सात गंभीर आपत्तियां लगाई हैं। डीएफओ की अनुपस्थिति, वन भूमि पर निर्माण और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व स्वीकृति जैसे मुद्दों के चलते योजना अटक गई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर और व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार किया जाना है। तीन नए सफारी मास्टर प्लान में शामिल किए गए है। इसका प्रस्ताव और लेआउट प्लान तैयार कर सीजेआई के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस पर सीजेआई ने 7 आपत्ति लगा दी है। सबसे बड़ी आपत्ति सुप्रीम कोर्ट से अनुमोदन की है। वन भूमि में सफारी का विस्तार किया जा रहा है। अब जब तब सुप्रीम कोर्ट हरी झंडी नहीं दिखाएगा। तब तक विस्तार की गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाएगी।
ज्ञात हो कि मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर और व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार किया जाना है। व्हाइट टाइगर सफारी की ही तरह तीन और सफारी का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा एक ब्रीडिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। इनका मास्टर प्लान ओर लेआउट तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इस ले आउट प्लान को चर्चा के लिए सीजेडए कमेटी की 116वीं बैठक में रखा गया। इस बैठक में डीएफओ उपस्थित नहीं हुए। इससे भी मामला बिगड़ गया। ले आउट प्लान के बारे में बताने वाला कोई नहीं था। इसके कारण सेंट्रल जू अथॉरिटी ने 7 आपत्तियां लगा दी। साथ ही अगली बैठक में डीएफओ को भी तलब किया गया है। डीएफओ अगली बैठक में कमेटी को जानकारी देंगे। इसके बाद ही इस मुद्दे पर अगली बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।
यह हैं सात आपत्तियां
सेंट्रल जू अथॉरिटी ने मार्तण्ड सिंह जूदेव टाइगर सफारी के नए मास्टर प्लान पर 7 आपत्तियां लगाई है। इसमें सेंट्रल जू अथॉरिटी ने पहली आपत्ति जताते हुए कहा कि डीएफओ महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी पार्क उपस्थित नहीं थे। दूसरी आपत्ति चिड़ियाघर सफारी के ले आउट प्लान की भूमि पर की गई। कहा गया कि क्या सफारी पार्क वन भूमि पर प्रस्तावित है। इस भूमि के समक्ष अधिकारी से अनुमोदन मांगा गया है। सीजेआई ने कहा है कि यदि सफारी वन भूमि में प्रस्तावित है तो 29 दिसंबर 2023 को जारी वन अधिनियम 1980 और वन नियम 2023 के अंतर्गत जारी समेकित दिशानिर्देश एवं स्पटीकरण के अनुसार क्या करें और क्या न करें इस बिंदु पर बिंदुवार अनुपालन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रस्ताव को सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। चौथी आपत्ति में कहा गया है कि लेआउट योजना के लिए रंग कोड प्रस्तुत किया जाए। पांचवी आपत्ति बिजली आपूर्ति लाइनों के लिए अलग लेआउट होना चाहिए। सफारी के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित बीट हाउसों का प्रासंगिक औचित्स और उद्देश्य स्पष्ट करें। 7 वीं आपत्ति में कहा गय है कि अगली बैठक में डीएफओ से जानकारी प्राप्त करने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।