रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के क्रीवी रिह स्थित आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल से बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। कीव में भी कई जगहों को निशाना बनाया गया है।

यूक्रेन। स्टार समाचार वेब
रूस और यूक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध के बीच रविवार को यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ घातक हमले किए। इन हमलों में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की वैश्विक कंपनी 'आर्सेलरमित्तल' (ArcelorMittal) की एक यूक्रेनी साइट को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया। आर्सेलरमित्तल यूक्रेन की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी है। कंपनी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस भीषण मिसाइल हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा वर्कर और कॉन्ट्रैक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह मिसाइल हमला 16 अगस्त को आर्सेलरमित्तल के माइनिंग और मेटलर्जिकल प्लांट पर हुआ। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी की इस यूक्रेनी यूनिट पर हुए हमले के बाद सुरक्षा कारणों से कंपनी को अपने ऑपरेशन (संचालन) को तत्काल प्रभाव से रोकना पड़ा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस रूसी हमले में दो लोगों की जान चली गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर-पूर्वी शहर सुमी में भी एक नागरिक की मौत की खबर दी है। रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख इवान फेडोरोव के अनुसार, दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया इलाके में भी एक घर पर हुए हमले में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
राजधानी कीव में रूसी हमलों से भारी तबाही देखने को मिली है। कीव में कई जगहों पर रॉकेट और मिसाइल गिरने से भयंकर आग लग गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पोचैना मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कीव के सबसे बड़े बुक मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके कारण आसपास बने कई कियोस्क (दुकानें) जलकर खाक हो गईं और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। इस क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “रूसी अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों से जहां तक पहुंच सकते हैं, वहां लगातार सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर (नागरिक बुनियादी ढांचे) को निशाना बना रहे हैं।”
दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि उसकी सेना ने क्रीवी रिह स्थित मेटलर्जिकल प्लांट के साथ-साथ कीव के कई मिलिट्री-इंडस्ट्रियल ठिकानों को निशाना बनाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ठिकानों में यूक्रेन की 'फ्लेमिंगो' मिसाइल बनाने वाली एक साइट भी शामिल थी, जिसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ लंबी दूरी के हमलों के लिए किया जा रहा था।
इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावा किया था कि यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की स्वदेशी मिसाइलों का उपयोग करते हुए यूक्रेनी सीमा से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर रूस के समारा स्थित एक रॉकेट रिसर्च और प्रोडक्शन सेंटर पर भी सफलतापूर्वक हमला किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।
अमेरिका के 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं। महंगाई, ईरान युद्ध और घटती लोकप्रियता के बीच क्या डेमोक्रेट्स बना पाएंगे कांग्रेस में बहुमत?
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।