9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बुंदेलखंड और विंध्य के बीच आवागमन को आसान बनाने वाली सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना आकार लेती है तो सड़क संपर्क के साथ क्षेत्रीय विकास की तस्वीर भी बदल सकती है। लगभग 9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) सर्वे करा रहा है और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 227 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित मार्ग से सागर और सतना के बीच दूरी घटने के साथ भोपाल से सतना पहुंचना भी पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।
परियोजना के उपलब्ध प्रारंभिक विवरण के अनुसार, सागर से सतना के बीच वर्तमान में लगभग 302 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बनने पर यह दूरी घटकर करीब 229 किलोमीटर रह सकती है। यानी यात्रियों को लगभग 73 किलोमीटर कम चलना होगा। इसी तरह भोपाल से जबलपुर होकर सतना पहुंचने में लगभग 513 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि सागर होकर प्रस्तावित मार्ग से यह दूरी करीब 409 किलोमीटर रह जाने का अनुमान है। इस तरह भोपाल-सतना यात्रा में लगभग 104 किलोमीटर की बचत संभव होगी। हालांकि, वास्तविक दूरी और यात्रा समय का निर्धारण अंतिम मार्गरेखा तथा प्रवेश-निकास बिंदुओं के तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पन्ना के पवई और दमोह से होकर गुजरेगा मार्ग: प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ते हुए पन्ना जिले के पवई क्षेत्र और दमोह जिले से होकर गुजरने की योजना पर आधारित है। इससे सागर, दमोह, पन्ना और सतना के बीच सड़क संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। बेहतर संपर्क का लाभ केवल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी मिल सकता है। विशेष रूप से विंध्य के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
डीपीआर तय करेगी परियोजना की वास्तविक तस्वीर
फिलहाल सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया इस परियोजना का महत्वपूर्ण चरण है। अंतिम मार्गरेखा, भूमि की आवश्यकता, निर्माण की समय-सीमा, वित्तीय स्वीकृति और प्रवेश-निकास बिंदुओं की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही परियोजना की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। लगभग 9,850 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली यह सड़क परियोजना यदि निर्धारित योजना के अनुरूप आगे बढ़ती है, तो बुंदेलखंड और विंध्य के बीच संपर्क को नई गति मिल सकती है। अब क्षेत्र की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि परियोजना को कब तक अंतिम स्वीकृति मिलती है और सतना जिले को इससे जोड़ने वाले मार्ग तथा इंटरचेंज का स्वरूप क्या तय होता है।
सतना के इन इलाकों को मिल सकता है लाभ
सतना जिले में प्रस्तावित मार्ग की दिशा और संभावित संपर्क बिंदुओं को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्सुकता है। प्रारंभिक चचार्ओं में नागौद क्षेत्र, नागौद-उचेहरा के बीच के ग्रामीण इलाके और सतना शहर के बाहरी हिस्सों को संभावित संपर्क क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। पतेरी और नागौद मार्ग के आसपास इंटरचेंज अथवा प्रवेश-निकास सुविधा विकसित होने की संभावना भी जताई जा रही है। यदि सतना के बाहरी हिस्से में प्रभावी इंटरचेंज विकसित होता है, तो आसपास के गांवों, व्यापारिक क्षेत्रों और औद्योगिक गतिविधियों को बेहतर सड़क संपर्क मिल सकता है। इससे शहर के भीतर से गुजरने वाले यातायात का दबाव घटाने और लंबी दूरी के वाहनों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने में भी मदद मिल सकती है। लेकिन इसका वास्तविक लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि एक्सप्रेस-वे को स्थानीय सड़कों, प्रमुख मार्गों और शहर के प्रवेश बिंदुओं से किस तरह जोड़ा जाता है।

भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह