मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।

सागर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस दर्दनाक त्रासदी में एक ही परिवार के पिता-पुत्र की भी मौत हो गई है। इसके अलावा, अवैध और जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए 112 लोगों को सागर और भोपाल के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस महकमे में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

सोमवार की सुबह महेश रावत (55), श्याम बाई अहिरवार (50) और कृष्ण कुमार लोधी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले, गंभीर हालत के चलते एयरलिफ्ट कर भोपाल लाए गए राम प्रसाद लोधी की रविवार देर रात मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता गोविंद लोधी ने भी रविवार को ही दम तोड़ दिया था। रामप्रसाद का छोटा भाई भूरे लोधी वर्तमान में सागर के अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा, दोपहर में गूगरा खुर्द निवासी भगवान सिंह (35), खटोरा निवासी गोपाल आदिवासी (40) और मुड़ना पैरा निवासी देश कुमार लोधी की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों का यह आंकड़ा 22 तक पहुंच गया।
जहरीली शराब के शिकार हुए महेश के भतीजे श्रवण कुमार रावत ने बताया कि उनके चाचा ने शाम के समय शराब का सेवन किया था, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। वहीं, श्याम बाई के बेटे विट्ठल अहिरवार ने दुखद जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग अपने मामा के घर एक गमी (अंतिम संस्कार) में गए थे और मां घर पर अकेली थीं। उन्होंने गांव में ही किसी से कहकर शराब मंगवाई थी। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर सुबह उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बंडा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, फरियादी अनूप सिंह लोधी ने खुलासा किया कि उनके गांव में करीब 8 लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं। 4 सितंबर को वह अपने भतीजे राजेंद्र लोधी के साथ जुझार लोधी की दुकान पर गए थे। दुकानदार जुझार ने उन्हें बताया कि बरेठी के लाइसेंसी शराब ठेकेदार यशवंत सिंह, मनीष लोधी और बंडा निवासी आशीष साहू ने अन्य गुर्गों के माध्यम से एक नया और सस्ता ब्रांड भेजा है, जो दुकान की कीमत से 20 रुपए सस्ता मिलेगा। जब राजेंद्र ने पूछा कि क्या यह नकली या जहरीली शराब तो नहीं है, तो दुकानदार ने भरोसा दिलाया कि ब्रांड वही है और इसे खास फार्मूले से तैयार किया गया है। राजेंद्र ने 70 रुपए में देशी शराब का क्वार्टर खरीदा और पिया, जिसके बाद रात को उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
इस भीषण हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले और इसके नेटवर्क से जुड़े ठेकेदार समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इनमें से अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दर्ज आरोपियों में जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, लाइसेंसी यशवंत ठाकुर, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक, राजा सिंह, तथा लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह और मान सिंह अहिरवार शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।