मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में खाद वितरण के दौरान महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने इस बात को गलत बताया है, जबकि बुजुर्ग किसानों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। जानें पूरा मामला और कांग्रेस के आरोप।

सागर, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यहां टोकन बांटते समय कथित तौर पर देवरी तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है।
क्या है मामला?
घटना सोमवार की है, जब देवरी कृषि उपज मंडी में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। भीड़ नियंत्रण के दौरान तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया का एक किसान से कथित तौर पर हाथ लगने के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि तहसीलदार ने गुस्से में किसान पर हाथ उठा दिया और उसे थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद अन्य किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मुन्नवर खान मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।
एसडीएम का खंडन
घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम मुन्नवर खान ने थप्पड़ मारने की बात को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मंडी में खाद वितरण के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती लाइन में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें राजस्व और पुलिस कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर नियंत्रित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसीलदार द्वारा किसान को थप्पड़ मारने का आरोप निराधार है।
बुजुर्ग किसानों ने बताई परेशानी
वहीं, मंडी में खाद लेने आई बुजुर्ग किसानों ने प्रशासन के दावों के विपरीत बात कही है। पनारी गांव की एक बुजुर्ग किसान सदारानी ने बताया कि वे खाद लेने के लिए दिन निकलने से पहले ही मंडी पहुंच गए थे, लेकिन लंबी लाइन में लगे रहने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिला। एक अन्य महिला किसान ने सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बाद भी टोकन नहीं मिलने की शिकायत की और आरोप लगाया कि तहसीलदार टोकन दिए बिना ही मंडी से चली गईं।
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस मामले पर कांग्रेस ने राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारी 'अंग्रेजों की तरह' किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें आपस में लड़वा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी तहसीलदार ने मंडी परिसर में चार किसानों के साथ मारपीट की थी।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो को लेकर विवाद जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।