सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में 'X' पर पोस्ट शेयर किया। स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में राजपाल के चेक बाउंस मामले का मजाक उड़ाने पर सलमान ने होस्ट को दिया करारा जवाब।

मुंबई. एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान एक बार फिर अपने साथी कलाकार के समर्थन में ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव के निजी कानूनी संकट (चेक बाउंस मामला) पर की गई एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया था। अब सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से राजपाल यादव का बचाव करते हुए एक भावुक और प्रेरक पोस्ट साझा किया है।
5 अप्रैल को मुंबई में आयोजित 'स्क्रीन अवार्ड्स 2026' के दौरान एक असहज स्थिति पैदा हो गई। शो के होस्ट ने राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चर्चित चेक बाउंस मामले का ज़िक्र करते हुए मंच से मज़ाक किया। होस्ट ने कहा, "राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितना उधार है।" हालांकि राजपाल यादव ने इस बात को सहजता से लेते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया, "मसला तो सुन लो एक बार। मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं," लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों ने होस्ट की इस टिप्पणी को 'अपमानजनक' और 'असंवेदनशील' बताते हुए जमकर ट्रोल किया।
सलमान खान ने इस विवाद के बाद राजपाल यादव के प्रति अपना सम्मान जताते हुए 'X' पर एक पोस्ट साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने लिखा-
"राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है. और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।"
राजपाल यादव साल 2010 से एक गंभीर कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं। यह मामला उनकी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है, जो ब्याज सहित अब करीब 9 करोड़ रुपये हो चुका है। भुगतान न करने और चेक बाउंस होने के चलते, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर राजपाल ने फरवरी 2026 में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिली। फिलहाल उन पर अब भी 7 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बकाया है।
विवादों के बीच, स्क्रीन अवार्ड्स 2026 की शाम फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के नाम रही। इस फिल्म ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 14 पुरस्कार जीतकर साल की सबसे सफल फिल्म होने का गौरव प्राप्त किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।