रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छत से रिस रहे पानी के कारण बेसमेंट पार्किंग जलमग्न हो गई है। जर्जर ढांचे, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और खराब रखरखाव को लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल के बेसमेंट को डॉक्टरों के लिए वाहन पार्किंग बनाया गया है। यह पार्किंग खतरनाक हो गया है। यहां की छत तेजी से टपक रही है। छत से पानी गिर रहा है। पानी गिरने की रफ्तार इतनी अधिक है कि पूरा बेसमेंट ही लबालब हो गया है। बेसमेंट पूरी तरह से तलैया में तब्दील हो गया है। ऐसे में यहां गाड़ियां लेने जाने में डॉक्टर और स्टाफ को परेशानी तो हो ही रही है। साथ ही छत से पानी टपकने से प्लास्टर के भी नीचे आने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। कोई भी डॉक्टर और स्टाफ चपेट में आ सकता है।
संजय गांधी अस्पताल की बिल्डिंग धराशाई होने की कगार पर है। डैÑनेज का गंदा पानी छतों को खराब कर रहा। हालात तो यह है कि छत को पार कर पानी सीधे बेसमेंट में बने पार्किंग तक पहुंच रहा है। पूरी छत टपक रही है। डॉक्टरों की पार्किंग पानी से तरबतर हो गई है। छत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। यह कभी भी गिर सकती है। जिसके नीचे आकर डॉक्टर और स्टाफ की जान तक जा सकती है। बेसमेंट पार्किंग के हालात बुरे हैं। घुटने तक गंदा पानी भर गया है। यह गंदा पानी छत से सीधे टपक रहा है। ऐसे ही यदि छत से पानी टपकता रहा तो यह पूरे अस्पताल को ही जमीन पर ला देगा। इसके पिलर को भी इस पानी से नुकसान पहुंच रहा है।
करोड़ों खर्च तब भी हालात बुरे, सब कुछ ठप
संजय गांधी अस्पताल के मेंटीनेंस पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च हो रहा है। हाल में ही डीन ने अधीक्षक के खाते में 1 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। इस राशि से अस्पताल का मेंटीनेंस कार्य ही कराना है। फिर भी हालत बदतर है। अस्पताल के शौचालय टूटे फूटे हैं। कहीं भी खिड़की दरवाजे नहीं है। सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हैं। अब यही क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइप लाइन का पानी अस्पताल की बिल्डिंग को खराब कर रहा है। छत पार कर सीवरेज का गंदा पानी बेसमेंट में भर रहा है। पीडब्लूडी की लापरवाही सामने आई है।
इसी गंदा पानी ने उगला था लिफ्ट से शव
कुछ साल पहले संजय गांधी अस्पताल में ऐसे ही एक शव लिफ्ट से निकला था। लिफ्ट कई सालों से बंद थी। जब उसकी साफ सफाई करने कर्मचारी गए तो नीचे से एक शव बरामद हुआ था। लिफ्ट में भी गंदा पानी भरा था। जिसमें डूबने से ही संबंधित व्यक्ति की जान गई थी। अब बेसमेंट तक पहुंच रहा पानी पूरे अस्पताल के लिए खतरा बन गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।