चित्रकूट के सरभंगा जंगलों में रविवार को दो बाघ सड़क पर विचरण करते नजर आए, जिनका वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पन्ना से आई बाघिन के बाद अब सरभंगा में 34 बाघों का कुनबा विकसित हो चुका है। वन विभाग ने कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट के सरभंगा के जंगलों में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाघ अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा सड़कों पर कई बार देखे जा चुके हैं। रविवार को भी सरभंगा के जंगलों में रहने वाले दो बाघ सड़क पर विचरण करते हुए देखे गए। सड़क पर विचरण कर रहे बाघों का वीडियो राहगीरों ने बनाया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन लेकर युवक गंतव्य को जा रहा था। सरभंगा के पास बरहा फारेस्ट नर्सरी के पास सड़क पर अचानक बाघ दिखाई दिया, कार चालक ने गाड़ी रोकी, कार चालक के द्वारा सड़क पर विचरण कर रहे दोनों बाघों का वीडियो बनाया गया।
बाघों को पसंद है सरभंगा का जंगल
एमपी - यूपी की सीमा से लगे सरभंगा के जंगल में एक दशक पहले बाघ नहीं थे, पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघिन सरभंगा में आई, इस बाघिन के द्वारा कई शावकों को जन्म दिया गया। वन विभाग का कहना है कि यूपी के रानीपुर अभ्यारण्य में विचरण करने वाले नर बाघ के सम्पर्क में आने से मादा बाघ ने शावकों को जन्म दिया। पन्ना से आई मादा बाघ से जन्में शावकों की संख्या साल-दर-साल बढती चली गई। वन विभाग के अनुसार वर्तमान समय में सरभंगा के जंगलों में 34 के करीब नर और मादा बाघ मौजूद हैें जिनमें 8 शावक हैं। सरभंगा के जंगल में रहने वाले बाघों के कुनबे की निगरानी के लिए वन विभाग के द्वारा जंगलों में कई जगह टैÑक कैमरे लगाए गए हैं।
कन्जर्वेशन रिजर्व पर सहमति
बाघों के लिए अनुकूल सरभंगा क्षेत्र के जंगल को टाइगर रिजर्व बनाने की मांग की जा रही थी। इस बीच जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि सरभंगा को कन्जर्वेशन रिजर्व बनाने पर काम किया जाए। जानकारों के मुताबिक कन्जर्वेशन रिजर्व (संरक्षण रिजर्व) एक प्रकार का संरक्षित क्षेत्र होता है जो वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए बनाया जाता है। आमतौर पर यह राष्ट्रीय उद्यानों, वन्य जीव अभ्यारण्य के बीच बफर जोन या गलियारे के रूप में काम करता है जिससे वन्यजीवों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने में मदद मिलती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।