सतना के 13 वर्षीय निशानेबाज संकल्प अग्निहोत्री ने एसजीएफआई नेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
उम्र महज 13 साल, लेकिन निशाना बड़े-बड़ों जैसा। कुछ ऐसा ही है सतना का नवोदित निशानेबाज संकल्प अग्निहोत्री। उसने हाल ही में आयोजित एसजीएफआई नेशनल ओपन साइट एयर राइफल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1200 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया, लेकिन संकल्प ने दबाव के बीच भी संयम और सटीकता का परिचय देते हुए पोडियम पर अपनी जगह सुनिश्चित की।
पिता से सीखी
निशानेबाजी में संकल्प का सफर 12 साल की उम्र से शुरू हुआ। 13 साल की आयु में ही उन्होंने अब तक 12 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। यह उपलब्धि साबित करती है कि संकल्प का निशाना जितना स्थिर है, उनकी साधना उतनी ही अनुशासित और निरंतर रही है। संकल्प के प्रशिक्षण की नींव उनके पिता शिवेंद्र अग्निहोत्री के प्रोत्साहन और कोच अमित गोयल के मार्गदर्शन में रखी गई। संकल्प ने निशानेबाजी की शुरूआती तकनीक, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धी मानसिकता कोच अमित गोयल के साथ अभ्यास करते हुए विकसित की। वर्तमान में वह वीआईटीएस विद्यालय में कक्षा 8वीं के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना कई घंटे शूटिंग रेंज पर अभ्यास में बिताते हैं।
यह भी पढ़ें: एमआईसी बैठक में गबन गूंजा, मेयर सख्त, जिम्मेदारों पर एफआईआर के निर्देश जारी आदेश
महू में कीर्तिमान
उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक वर्ष 2025 में आयोजित एनआरएआई टूर्नामेंट, महू (इंदौर) में दर्ज हुई, जहां उन्होंने अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 चारों श्रेणियों की ओपन साइट राइफल प्रतियोगिता में एक साथ स्वर्ण पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। इतनी कम उम्र में चार अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणियों में समान रूप से वर्चस्व बनाना उनकी तकनीकी परिपक्वता, मानसिक दृढ़ता और अडिग फोकस को प्रमाणित करता है।
छोटा साक्षात्कार
1. स्टार समाचार: कांस्य पर ही क्यों निशाना लगा?
संकल्प: सतना से भोपाल शिफ्ट हुआ जिस कारण थोड़ा फोकस कम हुआ यही कारण है कि ऑन द साइट चूक हुई या इसे अभ्यास की कमी कहिए तो ठीक रहेगा।
2.स्टार समाचार: कहीं बाहर भी सीखी निशानेबाजी?
संकल्प: नहीं, सतना में ही रह कर सीखा, बहुत कुछ तो पापा से सीख लिया वह हॉबी शूटिंग करते हैं। इसलिए भी सीख गया।
3. स्टार समाचार: आगे की योजना या लक्ष्य क्या है?
संकल्प: ओविशयली ओलपिंक। इंटरनेशनल खेलों के लायक खुद को तैयार करना। यही होना भी चाहिए किसी खिलाड़ी का।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश... अब यात्रा के दौरान ब्लैक स्पॉट का लोकपथ 2.0 देगा अलर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।