मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया था, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। पूरा परिवार महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था।
घायल नासिक के रहने वाले
कनाड़िया पुलिस के अनुसार घटना सुबह 6 बजे की है। कनाड़िया ब्रिज पर अर्टिगा कार के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान मेघा वाकले (निवासी नासिक), उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने एफआरवी वाहन से सभी को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक निलेश को सिर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी मेघा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।
दर्शन के लिए निकला था परिवार
पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ किराए की कार से शनिवार रात उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले थे। कार चालक हर्षद ने बताया कि डंपर चालक ने लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाए, जिससे हादसा हो गया। हादसे के दौरान परिवार के मोबाइल फोन और अन्य सामान कार में ही फंसे रह गए। निलेश वाकले नासिक में प्रॉपर्टी ब्रोकरेज का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी निजी नौकरी में हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
सीट बेल्ट से बची जान
कार चालक हर्षद बालेकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी और अंशू उनके पास आगे की सीट पर बैठा था। वहीं दंपती और उनकी बेटी पीछे की सीट पर सो रहे थे। हादसे के दौरान कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक और आगे बैठे बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि अंशू को चोट लगी है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।