रीवा और मऊगंज में 1937 लोकेशन की जमीनों के दाम 10 से 100 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी। उप मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव के बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू होने की संभावना।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जमीनों की कीमतों में फिर से इजाफा होने वाला है। पंजीयन विभाग ने रीवा और मऊगंज की 1937 लोकेशन में दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इन लोकेशन में सालभर में सबसे अधिक जमीनों की खरीदी बिक्री हुई। रिकार्ड के हिसाब से इन लोकेशनों को चिन्हित किया गया। अब इन्हीं लोकेशनों में 10 से 100 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी है। कागजी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उप मूल्यांकन समिति की बैठक में पहले इसे चर्चा के लिए रखा जाएगा। यहां से पास होने के बाद जिला मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव आएगा। फिर शासन के पास भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि रीवा और मऊगंज में जमीनों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में रीवा की जमीनों की डिमांड सबसे अधिक हैं। वैसे तो पंजीयन विभाग हर साल ही जमीनों के कीमतों का नया निर्धारण करता आया है। इस बार फिर से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रीवा और मऊगंज जिला में जिन जगहों और क्षेत्रों मेंं जमीनों की खरीद फरोख्त ज्यादा की गई। जहां अधिक कीमतों में जमीनें विक्रय की गई। उन्हें लिस्ट में शामिल किया गया। अब इन्हीं लोकेशन में जमीनों के दर बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि यह अभी प्रारंभिक स्तर पर है। तय लोकेशनों के दामों पर फाइनल निर्धारण भोपाल से ही होगा। अभी उप मूल्यांकन फिर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मंथन होगा। इसके बाद शासन के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
रीवा जिला में 69 लोकेशन में 100 फीसदी बढ़ेंगे रेट
नए प्रस्ताव में रीवा जिला में कुछ ऐसे लोकेशन हैं, जहां सरकारी जमीन के दाम में दोगुनी तक वृद्धि तय है। इन लोकेशनों में जमीनों की खूब बिक्री हुई। लोगों की डिमांड में रहा। इसी वजह से इन लोकेशनों में जमीन के दाम दोगुने तय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रीवा जिला में 69 लोकेशन में 100 फीसदी तक दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं रीवा शहर यानि नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों में 14 ऐसे लोकेशन हैं, जहां 100 फीसदी तक दाम बढ़ाए जाएंगे।
मऊगंज में जिला बनने के बाद डिमांड बढ़ी
पहले जमीन के मामले में सिर्फ रीवा ही डिमांड में था लेकिन अब मऊगंज में भी मांग बढ़ गई है। मऊगंज नया जिला बनने के बाद नए कार्यालय भी बनने शुरू हो गए है। लोग जमीनों की खरीद फरोख्त ज्यादा कर रहे हैं। इसके कारण यहां भी जमीनों की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। यहां तक कि मऊगंज, हनुमना, देवतालाब, नईगढ़ी में प्लाटिंग और कालोनियों का विकास भी शुरू हो गया है। मऊगंज जिला में 28 लोकेशन ऐसे हैं, जहां 50 से 100 फीसदी तक जमीनों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
3945 लोकेशन को खंगाला गया
वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजीयन विभाग में कुल 3945 लोकेशन में जमीनों की रजिस्ट्रियां की गई। इन लोकेशन से ही दर बढ़ाने वाली 1937 लोकेशनों का चिन्हांकन किया गया। संपदा 2.0 साफ्टवेयर से ही इन लोकेशनों को चिन्हित किया गया। यही लिस्ट जिला पंजीयन कार्यालय पहुंची है। संपदा ने उन लोकेशनों को कैप्चर किया है, जहां डिमांड ज्यादा रही। लोगों ने जिन लोकेशनों में ज्यादा इन्वेस्टमेंट किया। वहां दाम बढ़ाए जाएंगे।
1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम
नया वित्तीय वर्ष शुरू होने में फिलहाल 1 महीने का समय है। एक महीने के अंदर ही उप मूल्यांकन समिति की बैठक किया जाना है। जिला मूल्यांकन समिति की भी बैठक होगी। जिला मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव पास होने के बाद भोपाल स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद दावा आपत्ति के लिए भी लोगों को समय दिया जाएगा। फिर नई दरें आनलाइन ही सम्पदा पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। अब ऐसे में यदि किसी को जमीन में इन्वेस्टमेंट करना है या जमीन लेनी है तो इन एक महीनों में ही सारे काम कर लें। वर्ना नए वित्त्तीय वर्ष में ज्यादा राशि जेब से ढीली करनी पड़ जाएगी।
3945 लोकेशन में 1937 लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर 10 से 100 फीसदी तक दरें बढ़ाई जानी है। उप मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति में चर्चा होगी। फिर शासन के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सोनीलाल परस्ते, वरिष्ठ उप पंजीयक अधिकारी, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।