सतना के अमृता हॉस्पिटल में कथित बिजली चोरी का मामला सामने आया। जांच में मीटर बायपास कर अस्पताल और मशीनें संचालित होने की बात सामने आने पर बिजली कंपनी ने विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नया मीटर लगाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्थानीय खेरमाई रोड स्थित अमृता हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला बिजली चोरी का है, जहां जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरा अस्पताल और बड़ी-बड़ी मशीनें चोरी की बिजली से संचालित की जा रही थीं। बताया जाता है कि मीटर बायपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था जिस पर बिजली कंपनी द्वारा बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि अमृता अस्पताल पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। पूर्व में मरीज दलाली में संलिप्तता के आरोप लगे थे एवं तत्कालीन सीएमएचओ द्वारा जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थीं। स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले संस्थान में इस तरह की बिजली चोरी का मामला सामने आना नियमों और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मौके पर हुई कार्रवाई
बताया गया कि जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होते ही टीम ने तुरंत विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। अस्पताल का पुराना मीटर जब्त कर तत्काल नया मीटर लगाकर कनेक्शन नियमित किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल का बिजली कनेक्शन अमृता हॉस्पिटल के नाम से लिया गया है, जिसके संचालक प्रकाश पांडेय हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह एवं कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह के निर्देशन में राजस्व वसूली एवं सतत बिजली सप्लाई अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा एवं विद्युत कंपनी की टीम द्वारा अमृता हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि मीटर को बायपास कर डायरेक्ट अवैध रूप से बिजली सप्लाई ली जा रही थी। इससे पूरी बिल्डिंग जगमगा रही थी और भारी लोड की मशीनें मौके पर चल रही थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।