सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शा. व्यंकट वन स्कूल में जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजर और प्रगणकों के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणरत शिक्षकों बदबूदार और दूषित भोजन परोसा गया जिस पर कई शिक्षकों ने अपने भोजन की थाली तक फेंक दी। बताया जाता है कि शुक्रवार को जनगणना प्रशिक्षण के पहले चरण के तीसरे दिन प्रगणकों व शिक्षकों को जो भोजन उपलब्ध कराया गया वह बेहद ही निम्न स्तर का निकला, ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। हालांकि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अगले चरण में भोजन की सेंपलिंग कराने की बात कही है।
200 रुपए की थाली फिर भी गुणवत्ता खराब
बताया जाता है कि प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों के लिए 200 रुपए के मान से नाश्ता व भोजन की थाली उपलब्ध कराने के लिए ठेका दिया गया है। ठेकेदार द्वारा बदबूदार व सड़ा खाना उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षुओं ने नोडल अधिकारी व नगर निगम के उपायुक्त सत्यम मिश्रा से इस मामले की शिकायत की। जिम्मेदार अधिकारियों ने ठेकेदार क्राउन रिसार्ट नामक फर्म को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसी गलती होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
खाना इतना बदबूदार कि पशुओं ने भी नकारा
प्रशिक्षुओं ने खाना बदबूदार होने पर फेंक दिया था। खाना इतना दूषित था कि परिसर में भटक रही एक गाय ने भी इस खाने को सूंघ कर अपना मुंह मोड़ लिया। हालांंकि उपायुक्त द्वारा खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए सेम्पलिंग कराई गई। शिक्षकों के अनुसार पैकेट से थालियां खोलते ही सब्जी से अजीब सी बदबू आ रही थी और रोटियां कच्ची थीं। ऐसा लग रहा था कि खाना बासी था और गरम कर पुन: पैक कर दिया गया हो।
भोजन की कराई जाएगी सेम्पलिंग
प्रशिक्षणार्थियों को बदबूदार खाना दिए जाने की शिकायत मिलने पर भोजन उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि भोजन बहुत पहले पैक कर दिया गया था। ठेकदार को निर्देशित किया गया है भोजन की पैकिंग समय के पहले न करें,अगले चरण से भोजन की सेम्पलिंग कराई जाएगी इसके बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा।
सत्यम मिश्रा, उपायुक्त ननि एवं जनगणना अधिकारी
19 से शुरू होगा दूसरा बैच
बताया जाता है कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण तीन चरणों में चलना है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 19 से 21 अप्रैल तक चलेगा जबकि तीसरा चरण 23 से 25 अप्रैल तक।

रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।
सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।
मंडी बोर्ड के सार्थक ऐप में लोकेशन छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। सतना, मैहर समेत छह जिले दागदार हुए, जबकि रीवा में सबसे ज्यादा कर्मचारी चिन्हित किए गए।
सतना जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए अब आभा आईडी अनिवार्य कर दी गई है। नए नियम से गंभीर मरीजों और परिजनों को लंबी लाइन, तकनीकी दिक्कतों व देरी की समस्या झेलनी पड़ेगी।
सतना के मझगवां वनक्षेत्र स्थित देवलहा बीट में भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटों में दो वनकर्मी झुलस गए। लेंटाना झाड़ियों से आग तेजी से फैली, कई हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
सतना जिला अस्पताल में 400 बिस्तरों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। नर्सिंग स्टाफ की कमी, छुट्टियां और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह