सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले की विकास परियोजनाओं और पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। रेलवे लाइन दोहरीकरण में देरी पर रामपुर बघेलान एसडीएम को कारण बताओ नोटिस, वहीं चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ पर बिना तैयारी बैठक में शामिल होने और हितग्राहियों को शिफ्ट न करने पर 7 दिन की वेतन कटौती का नोटिस जारी किया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेल्वे लाइन दोहरीकरण के भू-अर्जन कार्य में लेट-लतीफी रामपुर बाघेलान एसडीएम को भारी पड़ गई और कलेक्टर ने उन्हें इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दरअसल अंर्तविभागीय मामलों में कलेक्टर रीवा-सतना रेल्वे लाइन दोहरीकरण के भू-अर्जन की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान रेल्वे लाइन दोहरीकरण के भू-अर्जन कार्य में लेट-लतीफी पर कलेक्टर ने एसडीएम रामपुर बघेलान आरएन खरे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बगहाई कोठार में रेल्वे का कार्य रोकने वाले व्यक्तियों की सूचना नहीं देने पर रेल्वे के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने पूर्व में निर्देशित किया था कि जिले में विकास परियोजनाओं के कार्य रूकने नहीं चाहिए। कही रूकावट की स्थिति हो तो संबंधित एसडीएम और कलेक्टर को विभाग सूचित करेंगे।
बिना तैयारी के आए चित्रकूट सीएमओ, नोटिस
प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने नगरीय निकायवार समीक्षा करते हुए कहा कि कच्चे घरों की अधिकता वाली बस्ती को चिन्हित कर आबादी अथवा धारणाधिकार प्राप्त हितग्राहियों की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का प्रोजेक्ट बनायें। उन्होंने चित्रकूट नगर पंचायत के थर पहाड़, बटोही और पोखरवार के रहवासियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बड़े प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिये। नगर पंचायत चित्रकूट के सीएमओ अंकित सोनी के बिना पूरी तैयारी किये बैठक में शामिल होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी तरह रामपुर बघेलान नगर पंचायत में बन चुके प्रधानमंत्री आवास एएचपी घटक में अब तक हितग्राहियों को शिफ्ट नहीं करने पर सीएमओ को एक सप्ताह की वेतन काटने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
सभी विभाग ए और बी श्रेणी में पहुंचने का प्रयास करें
सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग जारी होने में 2-3 दिन का समय शेष है। नागरिक आपूर्ति निगम, ऊर्जा, नगरीय विकास, राजस्व, लोक विभाग स्वास्थ्य जल संसाधन, सामान्य प्रशासणी में आये। गुरूवार को होगी पीएम आवास की समीक्षा कलेक्टर ने कहा कि गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे से एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा की जायेगी। इसी प्रकार गुरूवार की शाम 4 बजे से एसडीएम, तहसीलदार, जिला संयोजक जनजातीय कार्य, संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड की बैठक लेकर वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निराकरण और समीक्षा की जायेगी। बताया गया कि ऐसे 10 गांव है जिनमें वन अधिकार अधिनियम के तहत समस्या आ रही हैं।
खाद वितरण की व्यवस्था संभालने भेजा अधिकारी
इस बीच टीएल बैठक से कलेक्टर डा सतीश कुमार एस ने जिले में खाद वितरण व्यवस्था संभालने सहकारिता, केंद्रीय सहकारी बैंक, और मार्कफेड के अधिकारियो को फील्ड में भेजा। उन्होने कहा कि कहा आपकी जरूरत यहां नही फील्ड में है। खाद वितरण केन्द्र का भ्रमण कर उर्वरक वितरण की व्यवस्था संभाले। इसके अलावा एसडीएम को भी खाद विकतरण के काम में लगाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।