सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कहा कि विकास और परियोजना कार्यों में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नोटिस जारी, साथ ही स्कूल भवन निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार को संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम डैशबोर्ड के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने साफ साफ कहा कि परियोजना व विकास कार्यों में किसी प्रकार की लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेल्वे लाइन के कार्य में भू अर्जन कार्य की अंतरविभागीय मुददों पर समीक्षा में कलेक्टर ने रेल्वे के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि परियोजना और विकास के कार्यो में कतई विलंब स्वीकार नहीं होगा। यदि रेल्वे के कार्यो में कोई भी व्यक्ति व्यवधान उत्पन्न करता है तो इसकी सूचना संबंधित एसडीएम और कलेक्टर को दें। इस दौरान कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग में सी श्रेणी में रहे जूनियर इंजीनियर और बाणसागर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रदीप पाण्डेय को कम प्रगति और बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग में कमजोर प्रगति पर तहसीलदार सतना शहर, रामपुर बघेलान, कोठी और कोटर को एसीआर में टिप्पणी दर्ज करने का वार्निग नोटिस और ग्रामीण विकास में कमजोर प्रगति पर रामपुर बघेलान, उचेहरा, मझगवां जनपद के सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूलों का निर्माण जल्द हो प्रारंभ
जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि सतना जिले में राज्य शिक्षा केन्द्र से 23 नवीन स्कूल भवन स्वीकृत हुए हैं जिनमें 9 मझगवां विकासखंड और 4 सतना नगर निगम क्षेत्र में हैं। कलेक्टर ने कहा कि नवीन स्वीकृत स्कूलों के निर्माण के लिए पुराने स्कूल परिसर में ही निर्माण करने की संभावनायें तलाशें और शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। कलेक्टर ने कहा कि 17 सितंबर को रीवा संभाग की कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा रबी फसलों की तैयारी बैठक प्रस्तावित है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में मानक उपलब्धि हासिल करने के प्रयास करें। कहा कि
उपसंचालक पशु चिकित्सा को शोकाज, मत्स्य अधिकारी भी कार्रवाई की जद में
कलेक्टर ने डीएलसीसी की बैठक में कम लक्ष्य पूर्ति वाले विभागों और एपीसी की बैठक की पूर्व तैयारी की समीक्षा में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. वंदना जैन को बिना जानकारी और तैयारी के बैठक में आने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार मत्स्य विभाग से किसी भी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक संचालक मत्स्य अंजना सिंह के टीएल सहित किसी बैठक में नहीं आने पर संभागायुक्त रीवा को इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धान उपार्जन के पंजीयन कार्य की तैयारियों की समीक्षा की। बैंकों की आरआरसी वसूली के संबंध में राजस्व अधिकारियों की होने वाली बैठक में एजेण्डा रखने के निर्देश एलडीएम को दिये।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।