सतना जिले में कांग्रेस संगठन के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी का पहला चरण पूरा हो चुका है। कई नाम सामने आने के बावजूद अब तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

पहली रायशुमारी के बाद भी अध्यक्षी की तस्वीर साफ नहीं, नामों का पैनल लेकर फिर आ सकते हैं पर्यवेक्षक
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले से लेकर प्रदेश व देश में सत्ता हासिल करने के लिए छटपटा रही कांग्रेस ने संगठनात्मक सशक्तता की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस व शहर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू है जिसके लिए जिले के दिग्गज कांग्रेसी हाथ-पांव मार रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी का पहला दौर भी समाप्त हो चुका है और पहले दौर में शहर में दस से बारह तो ग्रामीण अध्यक्ष के लिए 18 से 20 नाम सामने आ चुके हैं। हालंकि इसके बाद भी अभी अध्यक्ष कौन बनेगा, इसकी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। चयन प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ कांग्रेसी की मानें तो इस मर्तबा अध्यक्ष बनकर संगठन को धार देने के इच्छुक कांग्रेसियों को कंग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा दागे जाने वाले सवालों के सटीक जवाब देने होंगे।
6-6 नामों का बनेगा पैनल
बताया जाता है कि शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारों का 6-6 नामों का पैनल बनाया जाएगा। इन 6 नामों के पैनल को पीसीसी शार्ट लिस्ट कर तीन एआईसीसी को भेजेगी, इन तीन नामों में से ही एक नाम पर एआईसीसी अंतिम मुहर लगाएगी वह भी तब जब पार्टी के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन तीनों दावेदारों का साक्षात्कार लेकर उस नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इससे पहले पीसीसी पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए नामों को उनके गुण-दोष के आधार पर शार्ट लिस्ट करेगी। पीसीसी को दिए नामों के पैनल के साथ पर्यवेक्षक हर दावेदार के बारे में अपना अभिमत देगा कि किस दावेदार का मजबूत व कमजोर पक्ष है। पर्यवेक्षक अपने अभिमत में यह स्पष्ट करेंगे कि किस दावेदार को, कार्यकर्ताओं, नेताओं व पदाधिकारियों को कितना समर्थन है।
पर्यवेक्षकों के सामने ये सुझाव आए
अध्यक्ष के लिए ये नाम आए सामने
शहर
ग्रामीण
इनके अलावा एक दर्जन के करीब अन्य नेता हैं, जो जिला अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे हैं
प्रतिदिन दिल्ली भेजी जाती थी रिपोर्ट
पांच दिनों तक सतना में रहे कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अनिल चौधरी अपनी दिन की रिपोर्ट दिल्ली भेजते थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिनभर की रायशुमारी के बाद जो भी तथ्य निकल कर आते थे उन्हें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली कार्यालय मेल के माध्यम से केन्द्रीय पर्यवेक्षक द्वारा भेजा जाता था। कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक 17 जून को सतना से इलाहाबाद होते हुए दिल्ली चले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक वे 22 व 28 जून को एक बार फिर से सतना आ सकते हैं।
चयनित नामों का होगा साक्षात्कार
अंतिम दौर की रायशुमारी के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक 22 या 23 जून को एक बार फिर से सतना आ सकते हैं, इस बार वे सतना से नामों का जो पुलिंदा लेकर गए हैं उनमें से कुछ सलेक्टेड नाम लेकर आ सकते हैं। इस बीच पहले दौर की रायशुमारी के आखिरी दिन अध्यक्ष के तमाम दावेदारों के दावों के बीच शहर अध्यक्ष के लिए शहर के तीनों ब्लाक अध्यक्षों (शहर, धवारी, नईबस्ती) ने विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को अधिकृत कर दिया है कि विधायक जिस नाम को सर्वसम्मति से तय कर दें उसी को शहर अध्यक्ष बनाया जाए। यद्यपि कांग्रेस के शहर व जिला अध्यक्ष के लिए विधायक ने भी अपनी मंशा पर्यवेक्षकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने स्पष्ट कर दी है कि जो कांग्रेसी हो जिसे व्यक्ति नहीं सिर्फ पंजा दिखता हो संगठन की बागडोर उसे ही सौंपी जाए। इस बीच शहर व ग्रामीण अध्यक्ष के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे दावे पर भरोसा करें तो दिल्ली में तीन प्रमुख दावेदारों का राहुल गांधी साक्षात्कार लेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।