एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले में फरार जिला बदर आरोपी ने इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को खुली चुनौती दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और साइबर टीम आरोपी व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पुलिस ट्रैक करके दिखाए, मोबाइल चालू है, लोकेशन ओपन है, फिर भी नहीं तलाश पाएगी पुलिस। इस बार पूरी तैयारी है, इस बार खाकी पर गोली चलेगी। पुलिस को यह चुनौती एयरफोर्स आफीसर के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे जिला बदर के आरोपी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी। धमकी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। जिला बदर के आरोपी को खाकी को खुली चुनौती दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
लाइव वीडियो में दिख रहे कई साथी
रविवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, वायरल वीडियो में जिला बदर का आरोपी बंटा उर्फ अमित सोनी अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से लाइव आकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। खाकी पर फायरिंग की बात कह रहा है। वायरल वीडियो में जिला बदर का आरोपी बंटा के अलावा कार में तीन अन्य युवक भी दिख रहे हैं, बंटा और उसके तीनों साथी इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर दो अन्य युवकों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा बंटा के साथ कार में दिख रहे तीन अन्य के अलावा इंस्ट्राग्राम लाइव पर बातचीत करने वाले दो अन्य युवकों की पहचान में जुटी है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है।
हथकड़ी में बनाई थी रील
जिला बदर का आरोपी बंटा के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वह मेडिकल नशे के कारोबार में भी संलिप्त है। एक आपराधिक प्रकरण में बंटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थाना के अंदर बंटा के द्वारा एक पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंटा ने खुलेआम कहा था कि जेल से बाहर आऊंगा तो सबसे पहले तुझे गोली मारूंगा। बंटा को जेल भेजने के पहले मेडिकल के लिए पुलिस कर्मी जिला अस्पताल ले गए थे। जिला अस्पताल में हथकड़ी में बंटा ने मोबाइल से वीडियो बनवाया। हाथ में हथकड़ी लगी रील को बंटा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट में पोस्ट की थी। बंटा के इंस्ट्राग्राम अकांउट में अवैध हथियार से फायरिंग करने के कई वीडियो हैं। जेल जाने का वीडियो भी बंटा ने अपने अकांउट में पोस्ट किया था।
दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
बंटा और उसके साथियों ने कोलगवां थाना क्षेत्र के घूरडांग में एयरफोर्स आफीसर रामदास के घर में तोड़फोड़ कर पांच राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया था। घटना के वक्त रामदास का बेटा हर्ष और उसके दो साथी घर पर थे। हर्ष और बंटा के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस मामले में हर्ष की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने बंटा के साथी अंकित सिंह पिता नरेन्द्र सिंह और युवराज उर्फ राज सिंह पिता केदार सिंह को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रतिष्ठा का विषय बनी गिरफ्तारी
एक अदना सा बदमाश खुलेआम सोशल मीडिया में खाकी वर्दी को चुनौती दे रहा है। खाकी पर फायरिंग की बात से खाकी की साख पर बट्टा लगा है। अब बंटा की गिरफ्तारी और उसे सबक सिखाना पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रविवार को वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जिला बदर का आरोपी बंटा और उसके साथियों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के हर ंसभावित प्रयास किए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।