सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के आईसीयू में रविवार रात एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे में वहां कार्य कर रहे इलेक्ट्रिीशियन पर हाथापाई भी की गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला निवासी जमीला बेगम उम्र 60 साल को कार्डिएक अरेस्ट यानि हृदय गति रुकने की गंभीर स्थिति के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। हालत नाजुक होने के कारण मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज की सेहत में सुधार के लिए तत्काल इंजेक्शन व आवश्यक दवाईयां शुरू की गर्इं लेकिन मरीज ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का आक्र ोश फूट पड़ा और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि मरीज को शाम 6 बजे जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। हंगामे के बाद मामला शांत कराने एवं परिजनों को समझाने सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
शुगर पेसेंट, 20 परसेंट कार्य कर रहा था हार्ट
चिकित्सकों के अनुसार मरीज डायविटीज से पीड़ित थी एवं हार्ट फेलियर था। मौजूदा स्थिति में हार्ट केवल 20 प्रतिशत ही कार्य कर रहा था। इसका मतलब मरीज को घर में ही हार्ड अटैक आया था। मरीज को बचाने सभी प्रकार की आवश्यक दवाईयां शुरू की गई लेकिन मरीज नहीं बच पाया।
परिजनों ने कहा- नहीं चल रहा था वेंटीलेटर-मॉनीटर
मृतक के बेटे नफीस ने बताया कि मरीज का शुगर बढ़ा हुआ था और सीने में दर्द की परेशानी थी। आईसीयू में चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा इंजेक्शन, दवाई दी गई लेकिन वेंटीलेटर मशीन एवं इलेक्ट्रिक पैरामॉनीटर कार्य नहीं कर रहा था। कई बार बिजली आ -जा रही थी। समस्या जब नाइट स्टाफ को बताई गई तो उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, केवल आश्वासन देते रहे।
मरीज की मौत के बाद जब परिजनों ने हंगामा किया तो उनके द्वारा सीपीआर आदि की कार्रवाई की। मौत के बाद वेंटीलेटर भी बदला गया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यही कार्रवाई पहले होती तो शायद मरीज की जान बच गई होती।

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह