सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से एक दिन के नवजात को झोले में भरकर अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि नवजात की मां के द्वारा मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर न देने पर घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि शिवानी चौधरी पत्नी राकेश चौधरी निवासी माड़ा टोला थाना नागौद ने मंगलवार 19 मई की सुबह 9 बजे बच्ची को जन्म दिया। रात 11 बजे नवजात बच्ची रो रही थी। वार्ड में एक व्यक्ति आया बोला कि डकार दिला दो तो नहीं रोएगी। नवजात बच्ची के साथ बेड पर सो गई। रात 2.15 बजे के करीब नींद खुलने पर नवजात बच्ची बेड पर नहीं थी।
झोले से रोने की आवाज पर महिला को हुआ शक
आरोपी नवजात को बेड से उठाकर झोले में भरकर वार्ड से बाहर आया, इसी दौरान नईबस्ती की रहने वाली अभिलाषा तिवारी को झोले के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तब उसने झोले को गौर से देखा तो उसमें बच्चे का पैर दिखा, शक होने पर अभिलाषा ने युवक को रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
नवजात को फेंक कर भागा आरोपी
अभिलाषा के द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी घबरा गया और उसने यहां से भागने का प्रयास किया। अभिलाषा ने शोर मचाते हुए पीछा किया तब आरोपी नवजात को झोला समेत फेंक कर मौके से भाग निकला। अभिलाषा और अन्य लोगों के द्वारा नवजात को उसकी मां के सुपुर्द किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदेही के कई फुटेज एकत्र किए।
नशे की हालत में घूम रहा था वार्ड में
कहने को जिला अस्पताल में पुलिस चौकी है, अस्पताल प्रबंधन ने निजी सुरक्षा गार्ड लगा रखे हैं लेकिन यहां के वार्डो में अराजक तत्वों का दिन- रात आना- जाना बना रहता है। अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड के अंदर तक पूर्व में गंभीर आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। टीआई सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण में धारा 137(2) के तहत कायमी कर आरोपी विपिन सोनी पिता गुलाब सोनी निवासी कोलगवां पटनहा बिल्डिंग के पीछे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विपिन नशे की हालत में जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड में घूम रहा था। नवजात की मां से उसने मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर मांगा। चार्जर न देने पर उससे विवाद किया। प्रसूता को सबक सिखाने के लिए नशे की हालत में विपिन ने नवजात का अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।