सतना जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, स्ट्रेचर की समस्या और टीबी वार्ड की एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करोड़ों खर्च के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। कभी मरीजों को स्ट्रेचर व व्हील चेयर के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है तो कभी वार्ड ब्वाय का पता लगाने में पूरा दिन निकल जाता है। ऐसे घटनाक्रमों ने जिला अस्पताल को कटघरे में ला खड़ा किया है।
शनिवार को भी ऐसा ही एक घटनाक्रम सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिससे जिला अस्पताल की चिकित्सा प्रणाली पर सवाल खड़े हुए। वायरल वीडियो में देखा गया कि स्टेÑचर पर घायल अवस्था में बेटा बैठा हुआ है जिसे मरीज की मां ढकेल रही है। वार्ड ब्वाय को मरीज के परिजनों द्वारा कई बार पता लगाया गया लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी के अनुसार पथरहा निवासी कुलदीप जिसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, पैर टूटने की वजह से मरीज को भर्ती किया गया था। कुलदीप वार्ड क्र. 2 सर्जिकल वार्ड में बीते 4 दिनों से भर्ती था। मरीज का दोबारा से एक्स-रे कराने की सलाह पर परिजनों द्वारा नैदानिक केन्द्र तक ले जाया गया। वार्ड ब्वाय को खोजने की बहुत देर तक कोशिश करने के बाद भी परिजनों के हाथ निराशा ही लगी। बताया गया कि यह कोई नया घटनाक्रम नहीं है, रोजाना अधिकांश मरीजों को इन असुविधाओं से गुजरना पड़ता है। प्रबंधन द्वारा अस्पताल के सभी वार्डो में वार्ड ब्वाय उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन मौके पर एक भी नहीं उपलब्ध होता।
कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से टीबी वार्ड की एक्स-रे मशीन ठप
जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में लगी एक्स-रे मशीन एक बार फिर खराब हो गई है। इस बार खराबी का कारण कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे पूरी मशीन बंद पड़ गई है। मशीन खराब होने की सूचना मिलते ही अनुबंधित संस्था के इंजीनियर शनिवार को अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे मशीन को ठीक नहीं कर सके। अब जानकारी के अनुसार सोमवार को दूसरा इंजीनियर मरम्मत के लिए आएगा।
मरीजों पर बढ़ा बोझ
टीबी वार्ड में एक्स-रे सेवा बंद होने से क्षय रोगियों सहित अन्य मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अब मरीजों को एक्स-रे के लिए नैदानिक केन्द्र स्थित मुख्य यूनिट का रुख करना पड़ रहा है। एक दिन में टीबी वार्ड में 45 से 50 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए जाते हैं। मौजूदा समय में नैदानिक केन्द्र की एक्स-रे यूनिट में हर दिन 250 के करीब एक्स-रे किए जा रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, यह समस्या नई नहीं है। मशीन में पहले भी कई बार खराबी आ चुकी है। दो दिन पहले भी मशीन खराब हुई थी, जिसे अस्थायी रूप से ठीक किया गया था। मशीन लगने के बाद से अब तक दर्जनों बार खराबी सामने आ चुकी है। सवाल तो यह है कि जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा, या यूं ही बार-बार मशीन खराब होती रहेगी?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।