सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पति, सास और ननद पर दहेज मांगकर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोप सही पाए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति- सास और ननद को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रामपुर बाघेलान पुलिस ने बताया कि 30 अपै्रल को शशि चौधरी पति राजेश चौधरी 21 वर्ष निवासी बहेलिया भाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग कायम कर नवविवहिता की मौत की जांच की डायरी डीएसपी हेड क्वार्टर मनोज दीक्षित को भेजी गई। डीएसपी हेड क्वार्टर के द्वारा मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह के बाद ससुराल में शशि को मायके से एक लाख रुपए और बाइक दहेज में लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी न किए जाने पर पति-सास और ननद के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग को लेकर लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर शशि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी हेड क्वार्टर के जांच प्रतिवेदन पर धारा 80(2), 3(5) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। टीआई रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को आरोपी पति राजेश चौधरी पति तिलकधारी प्रसाद, सास आशा साकेत, पति तिलकधारी प्रसाद और ननद संध्या साकेत पिता तिलकधारी प्रसाद तीनों निवासी बहेलिया भाट को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई राजेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक कमलाकर सिंह, इन्द्रजीत अग्निहोत्री, सीताशरण द्विवेदी, आरक्षक विकास सिंह, महिला आरक्षक नेहा और पूनम गुप्ता शामिल रहीं।

सिंगरौली के चितरंगी आंगनबाड़ी विभाग में नोटिस के बहाने कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों से अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। शिकायतों के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई।
पन्ना पुलिस ने सरकारी नौकरी और कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को महोबा से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पति, सास और ननद पर दहेज मांगकर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोप सही पाए गए।
सतना-अमरपाटन मार्ग स्थित ऑयल मिल में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। हादसे के बाद परिजनों ने सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन और जाम किया।
सतना में 31.15 करोड़ रुपए से बना आईएसबीटी उद्घाटन के चार माह बाद ही वीरान हो गया। बस संचालन बंद होने से शहर में जाम की समस्या फिर बढ़ गई है। निर्माण गुणवत्ता और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
भोपाल एम्स की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मल्टीपल चोटों की बात सामने आई है। पुलिस लापरवाही और फरार पति समर्थ सिंह पर इनाम से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें
सतना और मैहर वनमण्डल में गिद्ध संरक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि डाइक्लोफेनिक जैसी दवाओं से गिद्धों की संख्या तेजी से घटी। अब सुरक्षित दवाओं और गणना अभियान के जरिए संरक्षण प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
सतना में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों में 45 डिग्री तापमान और लू चलने की चेतावनी दी।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रोड स्थित देर रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह