सतना शहर के कई इलाकों में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। नगर निगम के अनुसार, इस समस्या की मुख्य वजह पेयजल व्यवस्था नहीं बल्कि शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्य हैं, जिनके चलते कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों शहर के कई हिस्सों में गंदे पानी की लगातार शिकायतें आ रही हैं, इन शिकायतों के पीछे पेयजल की सप्लाई में गड़बड़ी नहीं बल्कि नगरीय क्षेत्र के अंदर चल रहे रहे निर्माण कार्य हैं। दरअसल शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों के चलते शहर में कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई लाइन छतिग्रस्त हो गई है जिस वजह से कुछ वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। समस्या पकड़ में आने के बाद नगर निगम ने तत्काल छतिग्रसत और टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया।
मौके पर पहुंची टीम ने की जांच
शहर के कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर जल प्रदाय विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त,टूटी हुई पाई गई। नगर निगम द्वारा बिना विलंब किए जहां-जहां पाइप लाइन टूटी हुई थी, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया गया। इसके साथ ही पाइप लाइनों की सफाई, फ्लशिंग एवं आवश्यक तकनीकी सुधार भी किए गए ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता
नगर निगम द्वारा जारी एका विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि है कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिक सतना नागरिकों से अपील करता है कि यदि कहीं भी जल आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या दिखाई दे, तो तुरंत नगर निगम के जलप्रदाय शाखा या हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।