नई सरकार के गठन के बाद रीवा संभाग में ऑन रिकॉर्ड गरीबों की संख्या चौंकाने वाली तेजी से बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीते 756 दिनों में संभाग के छह जिलों में 57 हजार से अधिक नए गरीब दर्ज किए गए हैं। इसमें रीवा जिला पहले और सतना दूसरे स्थान पर है। हर दिन औसतन 76 लोग ऑन रिकॉर्ड गरीब की श्रेणी में जुड़ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नई सरकार के गठन के बाद अकेले रीवा संभाग में ‘ऑन रिकॉर्ड’ गरीबों की संख्या दो गुनी बढ़ी है। जिसमें सर्वाधिक रीवा जिले में गरीब बढेÞ हैं और सतना जस्ट पीछे ही है जबकि सिंगरौली जिला ऑन रिकॉर्ड गरीब के मामले में दो गुने से कम रहा।
नई सरकार के गठन के बाद रीवा संभाग में ‘ऑन रिकॉर्ड’ 57 हजार 4 सौ 94 नए गरीब दर्ज गए। इसमें रीवा जिला में सर्वाधिक 17 हजार 6 सौ 82, सतना जिला में 13 हजार 2 सौ 26, सीधी जिला में 8 हजार 6 सौ 77, सिंगरौली जिला में 5 हजार 2 सौ 14, मैहर जिला में 7 हजार 9 सौ 45 और मऊगंज जिला में 4 हजार 7 सौ 70 नए गरीब (हितग्राही) सामने आए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने पिछले दिनों ई-केवायसी के लिए जो आंकडेÞ जारी किए थे। उनमें नए हितग्राही परिवारों का जिक्र किया गया था। गौरतलब है कि सरकार का गठन दिसम्बर 2023 में हुआ था इस हिसाब से जब आंकड़े जारी हुए तब सरकार के 7 सौ 56 दिन हुए थे। इस हिसाब से अकेले रीवा संभाग में हर दिन 76 लोग ऑन रिकॉर्ड गरीब बन गए।
फिलहाल जानकारी ले रहा विभाग
एक ओर नए गरीब (हितग्राही) सदस्यों को दर्ज कर लिया गया है तो दूसरी ओर उनकी पहचान की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग नए गरीबों की ई केवायसी कराने में जोर दे रहा है। रीवा जिला में 16 हजार 8 सौ 87, सतना जिला में 12 हजार 8 सौ 36, सीधी जिला में 8 हजार 4 सौ 60, सिंगरौली जिला में 5 हजार 025, मैहर जिला में 7 हजार 603 और मऊगंज जिला में 4 हजार 6 सौ 69 नए गरीबों सदस्यों की ई केवायसी बाकी है। पूर्व हितग्राहियों की बात करें तो रीवा जिला में 16 हजार 202, सतना जिला में 11 हजार 038, सीधी जिला में 8 हजार 800, सिंगरौली जिला में 10 हजार 063, मैहर जिला में 5 हजार 5 सौ 96 और मऊगंज जिला में 5 हजार 016 पूर्व हितग्राहियों की ई केवायसी बाकी है।
पुराने 59 हजार के ऊपर
इसी तरह रीवा संभाग में पुराने गरीबों की संख्या 59 हजार से भी अधिक है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पिछले दिनों ई-केवायसी के लिए जो आंकड़े जारी किए थे उनके अनुसार रीवा संभाग के छह जिलों में 59 हजार 2 सौ 69 पुराने गरीब (हितग्राही) हैं। पुराने गरीब सतना जिला में 11 हजार 4 सौ 55, रीवा जिला में 17 हजार 2 सौ 61, सीधी जिला में 9 हजार 1सौ 32, सिंगरौली जिला में 10 हजार 3 सौ 92, मैहर जिला में 5 हजार 8 सौ 67 और मऊगंज जिला में 5 हजार 1 सौ 62 पूर्व के हितग्राही हैं।

राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह