रीवा में बीहर नदी के किनारे अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रशासन द्वारा शाही रिवर व्यू कॉलोनी के लिए नदी की ओर निर्माण की स्पष्ट सीमा तय किए जाने और जेसीबी कार्रवाई के बाद भी बिल्डर ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बीहर नदी के किनारे बसाई गई अवैध कालोनी की जद को तहसीलदार ने निर्धारित की थी। नदी की तरफ निर्माण और आगे बढ़ने पर रोक लगा दी थी। इस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक बिल्डर ने निर्माण रोक दिया था लेकिन अब फिर से आगे निर्माण शुरू कर दिया है। नदी की तरफ बढ़ रहे निर्माण के कारण बीहर की चौड़ाई पर भी असर पड़ना तय है।
बीहर नदी के तट को कालोनाइजर प्रभावित कर रहे हैं। करहिया में नदी के किनारे कई कालोनाइजरों ने कालोनियां बसा दी है। इस कालोनियों के कारण ही बीहर सकरी हो गई है। हर साल नदी का पानी शहर की तरफ बढ़ जाता है। इस बार भी बारिश में करहिया में बीहर को पाट कर बसी कालोनियों के कारण बोदाबाग तक पानी पहुंच गया था। बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। बीहर ने तो एक कालोनाइजर की दीवार ही तोड़ दी थी। वहीं दूसरे कालोनाइजर को प्रशासन ने पहले ही रोक दिया था। शाही रिवर व्यू के खिलाफ कलेक्टर, कमिश्नर से शिकायत हुई थी। नदी का किनारा कालोनाइजर ने पाटने का काम किया था।
प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लिया था। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी से नदी की जद में आने वाले निर्माण को जमींदोज करा दिया था। साथ ही कालोनाइजर को चेतावनी भी दी थी कि नदी की तरफ कोई भी निर्माण न किया जाए। इस चेतावनी के बाद कुछ दिनों तक बिल्डर शांत रहा लेकिन अब फिर से अपने पैर नदी की तरफ कालोनाइजर ने बढ़ाना शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य जारी है।
शाही रिवर व्यू ने नदी तक पहुंचने का बनाया रास्ता
बीहर नदी के किनारे करहिया में शाही रिवर व्यू के नाम से कालोनी बसाई गई है। इसी कालोनी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कुछ महीने पहले कार्रवाई की थी। यह कालोनी नदी के ठीक बगल में बसाई गई है। कालोनी को बसाने के लिए नदी को भी पाटने का काम किया जा रहा था। इस पर रोक लगा दी गई थी। अब फिर से कालोनाइजर ने नदी के किनारे तक सड़क बना दी है। सरहद से आगे निर्माण भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा नदी के किनारे तक पहुंचने के लिए रास्ता भी बना दिया गया है।
प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई
बारिश में बीहर का पानी शहर की तरफ बढ़ चला था। गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के घर में भी पानी भर गया था। नदी का पानी रीवा की तरफ बढ़ने को लेकर डिप्टी सीएम ने चिंता जताई थी। प्रशासन के साथ बैठक की थी। कलेक्टर को नदी के किनारे के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम कमिश्नर को भी कार्रवाई के लिए कहा गया था। अब तक अतिक्रमण के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है। अतिक्रमण फिर से बढ़ने लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।