सतना में बिजली कंपनी के सतर्कता अभियान में 94 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। लाखों की वसूली की गई और बकायादारों को 15 दिन का समय दिया गया, अन्यथा न्यायालयीन कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और स्मार्ट मीटर कनेक्शनों की जांच करने बिजली कम्पनी द्वारा सतर्कता पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके अन्तर्गत बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज करना, मीटर बाईपास की घटनाओं को रोकने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। जांच टीम बनाकर रात्रिकालीन भ्रमण भी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को सतना वृत्त अन्तर्गत 28 लाख रुपए के 71 उपभोक्ताओं पर पंचनामा बनाकर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात्रिकालीन जांच में 3 लाख 84 हजार के 11 पंचनामे बनाए गए। बिजली कम्पनी के अधिकारियों के अनुसार राजस्व को हानि पहुंचा रहे उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्र्रकरण दर्ज किया जाएगा।
15 दिन का समय, न्यायालय में जाएगा प्रकरण
सतना वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि सतना सर्किल में दिन और रात दोनों समय बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व वसूली के लिए जांच टीमें बनाई गई हैं। जांच टीमों में पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया है। शुक्रवार को 82 बकायादारों पर बिजली चोरी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। राजस्व जमा करने बकायादारों को 15 दिन का समय दिया गया है। 15 दिन के भीतर राजस्व जमा न करने वालों के खिलाफ न्यायलयीन कार्रवाई की जाएगी।
15 टीमें कर रही जांच
सतना वृत्त अन्तर्गत विद्युत चोरी रोकने, कटे कनेक्शनों की जांच, दोबारा जोड़े गए कनेक्शन, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ जैसे प्रकरणों को जांचने अलग-अलग क्षेत्रों में 15 टीमें उतारी गई हैं। जांच टीमों में जेई, एई और राजस्व अभियंता भी शामिल हैं। यहां तक कि सतना वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह और शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल भी जांच टीम का हिस्सा बने। शहरी क्षेत्र में पांच टीम, मैहर में दो, अमरपाटन, रामपुर, जैतवारा, चित्रकूट, रामनगर, कोटर एवं बिरसिंहपुर में एक-एक जांच टीम गठित की गई है।
रात्रिकालीन जांच, पकड़े गए 12 बिजली चोर
सतना वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह बघेल के निर्देश पर शहर संभाग में रात्रिकालीन सघन जांच की गई। मौके पर कार्यपालन अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल द्वारा जांच कर प्रकरण भी बनवाया गया। बताया गया कि शनिवार की रात शहर संभाग में 12 बिजली चोरों पर धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। 12 बकायादारों पर 16 लाख की रिकवरी निकाली गई है। इन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिल नहीं जमा किया गया था कनेक्शन काटने के बावजूद अवैध कनेक्शन जोड़वाया गया था। जांच के दौरान सहायक अभियंता अवनीश पाण्डेय राजस्व, सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी, कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता अजय दूबे, इशरार अहमद एवं अलट बिहारी मिश्रा मौजूद रहे।
इन पर भी कार्रवाई
कृष्ण नगर के उपभोक्ता पर 1 लाख 59 हजार का बिल बाकी होने पर कनेक्शन काट प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार राजेन्द्र नगर के नरेन्द्र अखरैल पर 74 हजार 415 का बिल बकाया था, जिस पर कार्रवाई की गई वहीं छोटू मेहतर पर 50 हजार 244 रुपये और मुन्नी बाई पर 80 हजार 245 रुपये का राजस्व बाकी होने के बाद भी अवैध रूप से बिजली चुराते मिलने पर कनेक्शन काट प्रकरण दर्ज किया गया। इन सभी उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि भविष्य में भी बकायादारों के विद्युत कनेक्शन की रात्रि चेकिंग और अन्य कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बकायादारों को यह सलाह दी जाती है कि समाधान योजना के तहत अपने विद्युत बिलों का निराकरण कर तत्काल विद्युत बिलों का भुगतान करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह