सतना के इटौरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव हुआ। महिला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। आंसू गैस छोड़कर स्थिति नियंत्रित की गई, सात आरोपी गिरफ्तार, कई घायल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नौशाद कबाड़ी के घर जैसे ही जेसीबी पहुंची, कब्जा हटाने की शुरू आत होती, कार्रवाई का विरोध करते हुए महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पहले से एकत्र कर रखे पत्थर उठाकर मकान की आड़ लेकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही राजस्व और पुलिस अमले में भगदड़ मच गई। पत्थर से बचने एसडीएम व पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई ताकि स्वयं को सुरक्षित कर सकें। पथराव में एसडीएम व सिटी कोतवाली टीआई बाल-बाल बचे। लगातार पथराव होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
इस आराजी पर था कब्जा
बताया गया कि इटौरा की आराजी क्र. 105/1, 112/3 एवं 112/4 के अंश भाग रकवा 500 वर्गफिट पर ऊषा दाहिया, 1150 वर्गफिट पर रामलाल दाहिया एवं 600 वर्गफिट पर नौशाद कबाड़ी ने कब्जा कर पक्के निर्माण कर रखे थे। यह आराजी इंदौर निवासी अनीता सिंह पति रावेन्द सिंह अरोरा की है। निजी जमीन से कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली गर्इ्र थी। हाईकोर्ट के द्वारा 13 मार्च 2023 को कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। पूर्व में कब्जा हटाया गया था लेकिन पुन: इस आराजी पर कब्जा कर लिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के पालन में राजस्व अमला, पुलिस लाइन का बल व सिटी कोतवाली का फोर्स कार्रवाई करने गया था। कार्रवाई के दौरान 2250 वर्गफिट से कब्जा हटाया गया।
खाली कराया गया घर
सिटी कोतवाली इलाके के डालीबाबा इटौरा के निजी जमीन पर जेसीबी के जरिए पक्का निर्माण कराने के पूर्व पुलिस ने यहां पर बने घरों को खाली कराया। अवैध कब्जा करने वाले घर से नहीं निकल रहे थे जिन्हें पुलिस के द्वारा बाहर निकाला गया। पुलिस व प्रशासन का रवैया सख्त देख अतिक्रमणकारियों ने घरों से अपना सामान निकालना शुरू किया।
फूट गए जेसीबी के शीशे
अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और पुलिस अमले के द्वारा जेसीबी मशीन मंगाई गई थी। अतिक्रमणकारियों के द्वारा किए गए पथराव के कारण जेसीबी के कांच के शीशे फू ट गए। पथराव होेने के कारण जेसीबी का आॅपरेटर मशीन छोड़कर मौके से जान बचाकर भाग निकला।
घरो में एकत्र कर रखे थे पत्थर
निजी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने का नोटिस पूर्व में दिया गया था लेकिन अतिक्रमणकारी कब्जा हटाने को तैयार नहीं थे। उन्होंने पहले से ही प्रशासन की कार्रवाई के विरोध की तेयारी कर ली थी। दोपहर 1.30 बजे के करीब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ अतिक्रमण हटा दिया गया था। तभी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दाहिया परिवार के अलावा कोलान बस्ती के लोग एकत्र हो गए। सभी ने एकराय होकर पुलिस और राजस्व अमले पर पथराव करना शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के उपरांत पुलिस ने सर्च आॅपरेशन चलाया। इस दौरान कई घरों में अलग-अलग बर्तनों में पत्थर एकत्र कर रखे हुए मिले।
सीएसपी ने दागे आंसू गैस के गोले
अतिक्रमणकारियों के द्वारा मकान का आड़ लेकर लगातार पथराव किए जाने पर एसडीएम की अनुमति लेकर सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने मोर्चा सम्हाला। तत्काल अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। सीएसपी श्री चौहान ने गैस गन से आंसू गैस को दो गोले दागे। आंसू गैस के गोले दागे जाने पर पथराव करने वाले उपद्रवी तितर-बितर हुए। तब पुलिस के द्वारा स्थिति को निंयत्रित किया गया।
पुलिस ने शुरू की धरपकड़
राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपियों की धरपकड़ पुलिस ने तत्काल ही शुरू कर दी। एसडीएम राहुल सिलाड़िया व सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की अगुवाई में टीआई कोलगवां सुदीप सोनी, टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार ने पुलिस बल के साथ अलग-अलग जगह छापेमारी की। दोपहर से लेकर देर शाम तक सात आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार किया है।
इनकी हुई गिरप्तारी
सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव कर जान लेने की कोशिश व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गोलू मुसलमान, अभयराज कोल, मुकेश साकेत, राज कोल, फूलमती कोल, उमा दाहिया, योगेश वर्मन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान फोटो और वीडियो के आधार पर की जा रही है।
इन्होंने कर रखा था कब्जा
एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि इटौरा, डालीबाबा में अनीता सिंह पति रावेन्द्र सिंह अरोड़ा निवासी इंदौर की जमीन पर रामलाल दाहिया, ऊषा दाहिया, नवसात कबाड़ी के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। कार्रवाई के दौरान 2250 वर्ग फिट में किए गए कब्जे को हटाया गया है। निजी जमीन पर कब्जा हटाने का आदेश हाईकोर्ट के द्वारा 13 मार्च 2023 को दिया गया था तब कब्जा हटाया गया था फिर से उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर
तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्र. 364/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 221, 132, 115(2) एवं 109(1) के तहत आरोपी राज कोल पिता अवध राज कोल, अभयराज कोल पिता दद्दी कोल, मुकेश साकेत पिता राजेश साकेत, गोलू मुसलमान, छोटू वर्मा, पप्लू कोल, नुक्सार खान, राजिया खान के अलावा 40 से 50 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियों और फोटो के आधार पर अज्ञात आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। तीन अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।
तीन महिला पुलिस कर्मी घायल
अतिक्रमणकारियों के द्वारा किए गए पथराव की वजह से ड्यूटी में तैनात महिला प्रधान आरक्षक आरती चतुर्वेदी के अलावा आरक्षक रेखा पवार, सुषमा पांडेय को चोटें आई हैं। पथराव में घायल होने की जानकारी मिलने पर तीनों का हाल जानने सीएसपी पहुंचे,तत्पश्चात सीएसपी के निर्देश पर तीनों घायल महिला पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
एसडीएम व तहसीलदार भी जख्मी
पथराव में एसडीएम राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, पटवारी सुरेश बागरी, पटवारी संतोष मिश्रा को भी पत्थर लगा। हालांकि पथराव में एसडीएम और तहसीलदार को मामूली चोटें आई हैं। पथराव में टीआई कोतवाली बाल-बाल बचे। एसडीएम और सीएसपी ने बताया कि अचानक हुए पथराव के बावजूद ड्यूटी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में बेहतर काम किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विस्तार और नैकहाई शहीद स्मारक कार्यों का निरीक्षण किया। विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।
रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में दो यात्री बसों की टक्कर से कई यात्री घायल हुए। वहीं जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई।
राजस्थान की साइबर क्राइम टीम ने 18.93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में मैहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में म्यूल बैंक खातों और ई-मित्र सेंटर के जरिए साइबर नेटवर्क संचालित होने का खुलासा हुआ।
स्लीमनाबाद की 11.952 किलोमीटर लंबी बरगी टनल का निर्माण पूरा हुआ। इससे सतना सहित पांच जिलों के 1,012 गांवों और 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि को नर्मदा का सिंचाई जल उपलब्ध होगा।
सतना के चनपुरवा में एसडीएम कोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद सड़क निर्माण जारी रहने का आरोप लगा है। किसान ने फसल नुकसान और विवादित जमीन पर गिट्टी बिछाने की शिकायत कर प्रशासन से जवाब मांगा।
सतना जिला अस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग से एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रहीं। मरीजों और परिजनों ने ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
एनएचएम के कायाकल्प अवार्ड 2025-26 में सतना के रामनगर सीएचसी, सिंहपुर और जैतवारा पीएचसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों संस्थानों को कुल 7.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रदेशस्तरीय सम्मान मिला।
सतना-मैहर के 72 शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को विमर्श पोर्टल पर नि:शुल्क पुस्तकों की एंट्री नहीं करने पर नोटिस जारी हुआ। तीन दिन में जवाब मांगा गया, अन्यथा वेतनवृद्धि रोकने सहित विभागीय कार्रवाई होगी।
सतना के डीईओ कार्यालय में वर्षों से अटैच आधा दर्जन शिक्षकों की तैनाती सवालों में है। स्कूलों में पढ़ाने के बजाय ये विभिन्न प्रकोष्ठ संभाल रहे हैं, जबकि वेतन और मूल पदस्थापना अब भी विद्यालयों में दर्ज है।