सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में डाक सेवाओं ने गुरुवार को एक नई डिजिटल छलांग लगाई। शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले के पहले जेन-जी थीम आधारित नेक्स्ट जनरेशन (एन-जेन) पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ हुआ। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल विनीत माथुर ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान एसके पांडेय (एड़ी एसबी) परिमंडल कार्यालय भोपाल, अमित पांडेय यदि प्रथम परिक्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस पी गर्ग भी विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे। यह प्रदेश सर्किल का चौथा और जिले का पहला ऐसा विशेष पोस्ट आॅफिस है, जिसे पारंपरिक डाकघर की छवि से आगे बढ़ाकर युवाओं की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है।
पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य की सुविधाएं उपलब्ध
जिले के अधीक्षक डाकघर प्रदीप कुमार खरे ने बताया कि एन-जेन पोस्ट ऑफिस का स्वरूप किसी आधुनिक वर्क कैफे जैसा है। यहां आने वाले विद्यार्थी, शोधार्थी और युवा न केवल डाक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, बल्कि पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य और संवाद के लिए भी इस स्थान का उपयोग कर सकेंगे। परिसर में निशुल्क वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, लैपटॉप एवं मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, कॉफी वेंडिंग मशीन, पुस्तकों और बोर्ड गेम्स से युक्त बुक-बूथ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
'माय स्टाम्प' सेवा विशेष आकर्ष & जानकारी के अनुसार, यह पोस्ट आॅफिस 'डू-इट-योरसेल्फ' (डीआईवाई) मॉडल पर आधारित है। यहां स्थापित सेल्फ-बुकिंग कियोस्क के जरिए ग्राहक स्वयं ही अपने पार्सल और डाक की बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा पूरी प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक बनाएगी। इस केंद्र की एक विशेष आकर्षण 'माय स्टाम्प' सेवा भी है। इसके माध्यम से ग्राहक अपनी पसंद की तस्वीर, स्मृति या डिजाइन के साथ व्यक्तिगत डाक टिकट तैयार करा सकेंगे। यह सुविधा डाक टिकट संग्रहकतार्ओं के साथ-साथ विशेष अवसरों को यादगार बनाने के इच्छुक लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।
सतना में यूट्यूब वीडियो देखकर बिना चाबी बाइक चुराने वाले पांच नाबालिगों के गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। छह लाख रुपये की छह मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जबकि अन्य वारदातों की जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह