सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट में बाढ़ के बाद फीवर सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब कोटर, बिरसिंहपुर, कोठी जैसे बाढ़ प्रभावित गांव में घर-घर फीवर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। सेमरावल नदी में आई बाढ़ के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण बीमारी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बाढ़ प्रभावित गांव में अपना मेडिकल सिस्टम सक्रिय कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची तैयार की गई है।
रविवार को रामपुर बाघेलान ब्लाक अन्तर्गत आने वाले टेढ़गवां और बरदाडीह में मेडिकल कैम्प भी लगाया गया जहां कई मरीजों की जांच की गई। डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा रामपुर बाघेलान के बीएमओ डॉ. राघवेन्द्र गुर्जर, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं बीसीएम को सर्वे कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सर्वे के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हैंडपम्प और कुआें में क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि चित्रकूट में शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फीवर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को 9 मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
इन गांवों में जाएंगी टीमें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीमें सोहास, रगौली, टिकरी, खम्हरिया, अकौना, मैनपुरा, इटौरा, किचवरिया, रेहुंटा, गढवा, खोहर, गजिगवां, टेड़गवां और बरदाडीह सहित प्रभावित गांवों में पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान के साथ-साथ अन्य बीमारियों की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
टेढ़गवां और बरदाडीह पहुंची मेडिकल टीम
रविवार से ही फीवर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने टैढ़गवां और बरदाडीह गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कई मरीजों की जांच की गई,हालांकि मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए। डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि आशा सुपरवाईजरों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे की लगातार मॉनीटरिंग करती रहें वहीं गर्भवतियों की सूची, बच्चों के टीकाकरण की जानकारी बनाकर जिला मुख्यालय भेजें। संबंधित क्षेत्र के बीसीएम, सेक्टर मेडिकल आफीसर, सेक्टर सुपरवाइजर एवं अन्य फील्ड वर्करों को बीमारी की सूचना मिलते ही तुरन्त स्वास्थ्य विभाग की टीम से सम्पर्क के निर्देश दिए गए हैं।
दूषित पानी से बीमारी का खतरा
बाढ़ के बाद दूषित पानी से संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए गांवों में कुओं का क्लीरिनेशन कराने डीसीएम को निर्देशित किया गया है। इस कार्य को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आशा कार्यकर्ता क्लोरीन की गोलियां और ब्लीचिंग पावडर का घोल कुओं एवं अन्य जल स्त्रोतों में डालेंगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित क्षेत्र के मेडिकल आॅफीसर के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह