सतना जिले में गैंगरेप और अपहरण की सनसनीखेज घटना में 11 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो भी जब्त। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लग्जरी जीप, दो बाइक व अन्य सामान जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक के अपहरण के बाद महिला से दरिंदगी की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के 8 और गैंगरेप के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगरेप का एक आरोपी नाबालिग है। महिला के साथ पहले चार युवकों ने गैंगरेप किया फिर उसके दो परिचितों को दुष्कर्म के लिए मजबूर कर उसका वीडियो बनाया। दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो को हासिल करने युवक का अपहरण किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
अपहरण की घटना के बाद सामने आई गैंगरेप की कहानी
मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की शाम 6.30 बजे के करीब अमरपाटन पुलिस को सूचना मिली कि कुम्हारी गांव से एक युवक का लग्जरी कार से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। ग्रामीणों ने एक अपहरणकर्ता अमित कुशवाहा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अमित से पूछताछ कर अपहृत को छुड़ाने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गईं। कार्रवाई के दौरान पुष्पेन्द्र लोनी व सिद्धार्थ लोनी मिले जिन्होंने बताया कि अरविन्द लोनी उर्फ कान्हा को जीप सवार उठा ले गए हैं। उसे बचाने के लिए पीछा किया तो दो बाइक में सवार चार लोगों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस टीम के द्वारा चंद घंटे के अंदर ही अपहृत अरविन्द को सकुशल रिहा कराकर आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा, बलराम यादव व अमित कुशवाहा से पूछताछ की गई। पूछताछ में अपहरणकर्ता पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह पिछले दिनों अपनी मंगेतर के साथ पहाड़ की तरफ गया था। 15 जून को चार युवकों ने मंगेतर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर मुझे और मेरे दोस्त को दुष्कर्म के लिए मजबूर कर अश्लील वीडिया बनाया गया। मोबाइल में बनाए गए अश्लील वीडियो वायरल न हों इसलिए अरविन्द का अपहरण किया।
मंगेतर और उसके दोस्त से दुष्कर्म करवा बनाया गया वीडियो
पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां पति से अलगाव के बाद मायके में रह रही है। वह 15 जून को अपने कथित मंगेतर और उसके साथी के साथ बाइक से घर से दर्शन करने के बहाने पपरा पहाड़ की तरफ गई थी। रास्ते में पठरा में धौसड़ जंगल के पास 4 युवक आए। इन चार युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर महिला के मंगेतर और उसके साथ दोस्त को उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए मजबूर किया। कथित मंगेतर और उसके दोस्त के द्वारा किए गए दुष्कर्म का वीडियो इन चारो आरोपियों ने अपने मोबाइल में बनाया।
गैंगरेप के पांच आरोपी फरार
गेंगरेप के आरोपी अरविन्द लोनी उर्फ कान्हा पिता भगवानदास 21 वर्ष, मगेश लोनी पिता बाबूलाल लोनी और एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और पीड़िता से लूटे गए सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। गैंगरेप का मुख्य आरोपी बंटी सिंह, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, अजय उर्फ कल्लू कुशवाहा एवं तीन अन्य अज्ञात आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
अपहरण की घटना के आरोपी
प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मैहर ने बताया कि कुम्हारी गांव से अरविन्द लोनी का अपहरण करने और उसका बचाव करने पर उसके दो साथियों के साथ मारपीट करने के आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा पिता रामभुवन, बलराम यादव उर्फ जैकी यादव पिता श्यामसुंदर यादव, अमित कुशवाहा पिता चंद्रभान कुशवाहा, विष्णु उर्फ बंटी कुशवाहा पिता सुदामा कुशवाहा, ललन कुशवाहा उर्फ खेलन उर्फ अखिलेश पिता सुदामा, पिन्टू कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा, डिग्गू कुशवाहा पिता दिलीप और प्रकाश कुशवाहा पिता स्व. सोहागी कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अपहरण की घटना में प्रयुक्त लग्जरी जीप क्र. एमपी-19 सीबी 3732 एवं बाइक क्र. एमपी-19 एनएफ 1926 और एमपी-19 जेडएफ 4890 को जब्त किया गया है।
जब्त मोबाइल में मिली अश्लील वीडियो
मैहर एसपी ने बताया कि गैंगरेप की शिकार महिला के द्वारा ताला थाना में मंगलवार की सुबह शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में तीन आरोपी नामजद और तीन अज्ञात हैं। जांच और बयान के बाद कुछ आरोपी बढ़े हैं। कार्रवाई के दौरान अपहरण की घटना व गैंगरेप की घटना से जुड़े आरोपियों के मोबाइल जब्त कर जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित महिला के कथित मंगेतर और उसके दोस्त के द्वारा गैंगरेप के मुख्य आरोपियों के द्वारा रेप करवाकर मोबाइल से वीडियो बनाए जाने की अश्लील क्लिप मिली हैं। इन मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने गौवंश संरक्षण, उर्वरक वितरण के डिजिटल फॉर्मूले और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के बीच पुलिस प्रशासन और टिकट वितरण पर बेबाक टिप्पणी की। जानें उन्होंने एसपी और सियासी प्रतिद्वंद्वियों को लेकर क्या कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मित्र पार्क से 3 लाख रोजगार और किसानों को होगा बड़ा लाभ।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।
रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।
सीधी जिला अस्पताल में सिजेरियन से पहले प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जबकि मौत के कारण का इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है।
मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।