सतना में घटते जेंडर रेशियो को लेकर पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। सभी पुराने और नए सोनोग्राफी केंद्रों की जांच की जाएगी। लिंग परीक्षण की सूचना देने वालों को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम। नए सेंटर के लिए स्थल निरीक्षण अनिवार्य होगा।

सतना, स्टार समाचार वेब
सीएमएचओ कार्यालय में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी की अध्यक्षता में गर्भधारण प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) के तहत जिला सलाहकार कि बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऑनलाइन प्राप्त 7 नए आवेदनों पर चर्चा की गई। बैठक में जिले में घटता जेंडर रेशियो भी चर्चा का बिषय रहा। इसके अलावा जिले में संचालित सभी सोनोग्राफी केंद्रों में सतत निगरानी के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिला सलाहकार समिति की बैठक में गर्भधारण एवं प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत निजी अस्पतालों द्वारा सोनोग्राफी सेंटर संचालन के लिए 7 नए ऑनलाइन आवेदनों प्राप्त हुए हैं। समिति की बैठक में तय किया गया कि आवेदनों में प्राप्त आवश्यक अभिलेख और पात्रता के संबंध में सूक्ष्म परीक्षण कर सभी दस्तावेजों कि जांच कर समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाये। जिस पर अगली बैठक में विचार कर पात्रता के अनुरूप अनुमोदन किया जा सके।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला सलाहकार समिति के पदेन सदस्य जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजीव सिंह, जिला जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह, प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी वसीम शेख, समिति के सामाजिक सदस्य रेखा सिंह, अंजना तिवारी, प्रभात त्रिपाठी, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा, आशुतोष पयासी मौजूद रहे।
नए सोनोग्राफी सेंटर का होगा स्थल निरीक्षण
जिले में पीसी एण्ड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन तथा अधिनियम के प्रति जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार किये जाने पर भी चर्चा की गई। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में घटता जेंडर रेशियो चिंता का बिषय है, जिसके लिए नए लाइसेंस देने से पहले सोनोग्राफी सेंटर का स्थल निरीक्षण किया जायेगा। पुराने संचालित सोनोग्राफी केंद्रों कीभी जांच की जाएगी। इसके अलावा लिंग जांच की गुप्तसूचना देने वाले को एक लाख तक का इनाम भी दिया जायेगा। नवीन सदस्यों को समिति की कार्य विधि जानने पीसी एण्ड पीएनडीटी के नियम निर्देश एवं अधिनियम के बारे में साहित्य भी उपलब्ध किये जाने के निर्देश संबंधित समिति के नोडल अधिकारी को दिये गये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।