सतना जिले में 19 अक्टूबर को प्रसूता की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि चिकित्सकों ने प्रसूता की प्रसव पूर्व जांच में गंभीर लापरवाही की और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को रिपोर्ट से दबाया गया। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद महिला को उचित उपचार नहीं मिला, जिससे प्रसूता और नवजात दोनों की मौत हो गई। सीएमएचओ ने मामले में जिम्मेदार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

सतना, स्टार समाचार वेब
विगत 19 अक्टूबर को रामपुर बघेलान से रेफर आई प्रसूता की मौत पर जिला अस्पताल में परिजनों के हंगामा किये जाने के बाद सीएमएचओ ने जांच टीम गठित की थी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय आरख द्वारा सीएमएचओ को सौंपी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि उस दिन मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्रसुता की जांच रिपोर्ट में कई तथ्यों को छुपाया गया वहीं गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व जांच में लापरवाही बरती गई। बताया गया कि 19 अक्टूबर को प्रसूता की मौत के बाद दूसरे दिन एसएनसीयू में भर्ती बच्चे की भी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार प्रसूता वर्षा पति सूरज कोल को 19 अक्टूबर को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में सीएचसी रामपुर बघेलान से सुबह10 बजे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। प्रसूता 11.59 बजे जिला चिकित्सालय पहुंची तथा 12.34 बजे लेबर रूम में भर्ती की गई। भर्ती के 11 मिनट बाद प्री-मैच्योर नॉर्मल डिलीवरी हुई, जिसमें 1.9 किलोग्राम वजन का पुरुष शिशु जन्मा जिसे एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया। प्रसूता को 12.55 बजे एचडीयू यूनिट में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान लगभग 3 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई तथा दूसरे दिन शिशु की भी एसएनसीयू में उपचार दौरान हो गई। बताया गया कि 24 अक्टूबर को सिविल सर्जन को सूचित करते हुए उपरोक्त प्रसूता के प्रकरण की प्रारंभिक समीक्षा की गई। संबंधित केस शीट, जांच एवं उपचार अभिलेखों, मैटरनिटी विंग इंचार्ज डॉ. मंजू सिंह, ड्यूटी डॉक्टर एवं स्टाफ नर्सों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बनाया गया।
रामपुर सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक गफलत
बताया गया कि प्रसूता को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी चिन्हित कर रेफर किया गया, किन्तु महिला का एएनसी सेवाओं, जांच एवं उपचार विवरण पूर्ण रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रसूता में गंभीर एनीमिया की समय पर पहचान एवं प्रबंधन बीएमओ सीएचसी रामपुर टीम द्वारा नहीं किया गया। जिला अस्पताल में भी प्रसूता की समय पर जांच वा बीटी नहीं किया गया। प्रसूता का सीवियर एनीमिया का समय चिन्हांकन एवं प्रबंधन न होना गंभीर लापरवाही प्रमाणित करता है। एचडीयू में उपचार क्रम एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन समय में विसंगतियां पाई गई । इसके अलावा एचडीयू यूनिट में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब में कमियां मिली। इसके अलावा प्रसूता को जिला अस्पताल से रेफरल दौरान आॅक्सीजन ट्यूब अलग करने पर प्रसूता की मृत्यु होना के संबंध में सिविल सर्जन व टीम द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई ।
सामने आई कई कमियां
प्रसूता की ब्लीडिंग,एलएमपी एवं ईडीडी अंकित नहीं किया गया । प्रसूता में गंभीर एनीमिया (एचबी 4.6 ग्राम) की पहचान एवं उपचार प्रबंधन समय पर नहीं किया गया। बीपी को ओवरराइटिंग किया गया। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी बताकर 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रसूता की मृत्यु 19 अक्टूबर को दोपहर 3:50 बजे पर एचडीयू यूनिट में उपचार के दौरान हुई वहीं प्री मैच्योर बेबी की भी मृत्यु 20 अक्टूबर को एसएनसीयू में उपचार दौरान हुई जिसकी सूचना सिविल सर्जन, सीएमएचओ, जिला स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल नहीं दी गई।
ये दिए निर्देश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।