सतना में जयस्तंभ चौक स्थित प्रधान डाकघर में जिले का पहला इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर शुरू हुआ। अब 15 किमी के दायरे में सभी डाक वितरण केंद्र इस केंद्र से जुड़ेंगे। पोस्टमैन बाइक से डाक पहुंचाएंगे और सुपरवाइजर के अंतर्गत काम करेंगे।

जिले का सबसे पहला इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन आज
सतना, स्टार समाचार वेब
लोगों के मन में आज भी डाकिया की वही पुरानी छवि बनी हुई है, सर पर टोपी, कंधे में झोला और साईकिल पर आती उम्मीदों की डाक, मगर अब सूचना संप्रेषण के ई-मेल , व्हाट्सएप जैसे डिजिटल माध्यमों के बीच भारतीय डाक विभाग भी अपने आपको अपग्रेड कर छवि को बदलने की कवायदों में जुटा हुआ है।
इसकी शुरूआत सतना जिले के पहले इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर से होगी। स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थिति प्रधान डाक घर में 30 जून से शुरू हो रही इंटेग्रेटेड डिलीवरी सेंटर सेवा से डाकियों को नई पहचान मिलेगी एवं उपभोक्ताओं को समय से उनके सही पते पर पर डाक मिलेगी। इंटेग्रेटेड डिलीवरी सेंटर का मुख्य उद्देश्य शहर के अंदर 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी छोटे डाक वितरण केंद्रों को को एक मुख्य डाकघर केंद्र से जोड़ना है।
एक स्थान से सीधे ग्राहकों तक पहुंचेगी डाक
इंटेग्रेटेड डिलीवरी सेंटर शुरू होने से डाक अब कई केंद्रों से होकर नहीं गुजरेगी, बल्कि एक ही स्थान से सीधे ग्राहकों के सही पते तक पहुंचेगी। इससे समय की बचत होगी और डिलीवरी में सटीकता भी आएगी। मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में छोटे-छोटे पोस्ट आॅफिस केंद्रों के माध्यम से डाक वितरण किया जाता था। इन केंद्रों में निगरानी कम होने के कारण डाक वितरण सही ढंग से नहीं हो पाता और उपभोक्ता अपनी डाक के लिए भटकते रहते थे। इस सेवा से 15 किमी के अंदर आने वाले सभी डाक वितरण केंद्रों की डाक अब इस इंटेग्रेटेड डिलीवरी सेंटर से ही वितरित की जाएगी।
नहीं होती थी मॉनिटरिंग
वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में खुले डाक वितरण केंद्रों से डाक न मिलने की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी। शहर अंतर्गत 15 किमी के दायरे में आने वाले बिरला विकास डाकघर, बदखर और लोहरौरा जैसे डाक वितरण केंद्रों में आने वाली डाक को डाकिया अपने डाकघरों से ले जाकर वितरण करते थे। इन डाकघरों के डाकिया ही इन डाकों की रिपोर्टिंग भी खुद करते थे। डाकों की मॉनिटरिंग किसी बड़े अधिकारी द्वारा न होने के कारण कई डाकों को वितरित नहीं किया जाता था और उपभोक्ता अपनी डाक को ढूंढ़ने भटकता रहता था।
तय होगी जवाबदेही, नियुक्त होगा सुपरवाइजर
डाक विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर में डाकों की सघन निगरानी और डाक वितरण के लिए सुविधा मुहैया कराने सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। सुपरवाइजर डाक विभाग का ही क्लर्क रैंक का कोई अधिकारी होगा। सुपरवाइजर के निर्देशन में ही पोस्टमैन केंद्र से डाक ले जायेंगे। सभी पोस्टमैन सुपरवाइजर को ही रिपोर्टिंग करेंगे कि डाक वितरित हुई कि नहीं। डाक वितरण नहीं हुई तो डाकिया को उसका कारण भी स्पष्ट करना होगा। इसके बाद सुपरवाइजर अपने अधीक्षक को रिपोर्ट करेगा।
मिलेगा वाहन भत्ता
वर्तमान में डाकिया को डिलीवरी के लिए पेट्रोल खर्च दिया जाएगा। जितनी दूरी वह तय करेगा, उसका हिसाब कर भुगतान किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमैन को अभी सिर्फ पेट्रोल खर्च ही देने का प्रावधान है, लेकिन भविष्य में बेहतर संसाधनों के साथ वाहन सेवा को और उन्नत किया जाएगा।
छोटे-छोटे डाक वितरण केंद्रों को तोड़कर सेंट्रलाइज्ड किया जा रहा है ,ताकि मॉनिटरिंग और डाक वितरण में क्वालिटी वर्क मिले। इंटीग्रेटेड योजना में दोपहिया वाहनों से डाकिया को लैस करने का प्रस्ताव शामिल है। इससे उन्हें सहूलियत मिल सकेगी। साथ ही डाक भी समय से पते पर पहुंचेगी।
पीएस अग्निहोत्री, सहायक अधीक्षक, पोस्ट ऑफिस सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।