सतना के जिगनहट रपटे पर बढ़ते जल स्तर के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने वैरीकेटिंग की बजाय झाड़ियां रखकर आवागमन रोकने की हास्यास्पद कोशिश की। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी कर विभाग विवादों में आ गया। कलेक्टर और एसपी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर ने दिए थे रपटा व पुल-पुलिया में बेरिकेटिंग के निर्देश
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर जिला प्रशासन अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने की कवायदे कर रहा है तो दूसरी ओर संबंधित विभागों के अधिकारी जलभराव वाले स्थलों की आपदा व्यवस्था सुनिश्चित करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसका एक नमूना रविवार को उस जिगनहट पुल में देखने को मिला जहां रपटे पर बढते जल स्तर को देखते हुए आवागमन रोकने झाड़ियां रख दी गईं। इस मामले में कलेक्टर के उस निर्देश को भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बेअसर कर दिया जिसमें उन्होंने पानी भरने वाले रपटों पर वैरीकेटिंग करने के निर्देश दिए थे।
हादसों के बाद भी सबक नहीं निरीक्षण के बाद ही सामने आई शर्मनाक तस्वीर
अतिवृष्टि के चलते बढते जलस्तर से विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे हादसों से भी अधिकारी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। जिगनहट रपटे में झाड़ियां रखकर आवागमन रोकने की यह शर्मनाक तस्वीर तब सामने आई जब एक पखवाड़ा पूर्व कलेक्टर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान जल भराव वाली सड़कों,रपटों और पुल- पुलिया पर वैरीकेटिंग करने के निर्देश दिए थे। दिलचस्प बात यह है कि चार दिन पूर्व सभी एसडीएम और सड़क विभाग के अधिकारियों को भी सड़कों पर वैरीकेट लगाकर यातायात सुरक्षित करने के लिए कलेक्टर ने पत्र लिखकर निर्देश दिए थे। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने झाड़ियां रखकर रपटे का आवागमन अवरुद्ध करने का हास्यास्पद निर्णय ले लिया। लोक कल्याण सरोवर निर्माण का सराहनीय नवाचार कर प्रशंसा बटोरने वाला लोक निर्माण विभाग का स्वदेशी स्टाइल में झाड़ियों की मदद से आवागमन रोकने का यह प्रयास शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कलेक्टर-एसपी ने आबादी क्षेत्र में जल भराव का लिया जायजा
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के साथ रविवार को सतना जिले के ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव तथा नदियों के जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति पर राहत और बचाव तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सतना नदी के पुराने रपटे, माधवगढ टमस नदी के पुल तथा सतना नदी के जिगनहट पुल पहुंचकर भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति और जल स्तर का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण बीआर सिंह भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देशन में उचेहरा तहसीलदार ज्योति पटेल एवं जनपद सीईओ प्रभा टेकाम ने तहसील अंतर्गत पिपरीकला, नौपुला के पास बारिश के मौसम में जल भराव वाले चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर चारों ओर का पानी इकट्ठा होने के कारण पुल जलमग्न हो जाते है जिससे दोनों गांव का आवागमन प्रभावित हो जाता है। इस दौरान पंचायत सचिव तरुण मिश्रा, पटवारी रंजीत विश्वकर्मा, पूजा गौतम, सोमचंद सेन उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।