सतना के नए आईएसबीटी से बस संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अव्यवस्था, बस ऑपरेटरों की नाराजगी और यात्रियों की परेशानी ने हालात गंभीर बना दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर बाईपास रोड में नवनिर्मित अर्न्तराज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी) से बीते 15 जनवरी से सतना- रीवा एवं सतना- अमरपाटन, मैहर रूट की बसों का संचालन शुरू हो गया है। अव्यवस्थाओं के बीच नए बस स्टैंड से बसों के संचालन को लेकर बस आॅपरेटरों में जहां प्रशासन के प्रति नाराजगी वहीं बसों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति जहां बनी हुई हैं वहीं इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा फजीहत यात्रियों की हो रही है। इन सबके साथ ही बस स्टैंड से लेकर कारगिल ढाबा तक इन दिनों जो हालात रहते हैं उसके चलते कभी भी यहां गंभीर हादसा हो सकता है।
हड़ताल पर जा सकते हैं बस ऑपरेटर
अपनी मांगे न पूरी किए जाने और जबरन नए बस स्टैेंड से सभी रूटों की बसों के संचालन के फैसले के चलते बस ऑपरेटरों में नाराजगी है। प्रशासनिक अमले के साथ तीन दौर की बैठकों के बावजूद बस ऑपरेटरों ने आईएसबीटी से बसों के संचालन को लेकर जो मांगे रखी थीं वे अभी तक पूरी नहीं हुईं बावजूद इसके सभी रूट की बसों के संचालन की तैयारी नए बस स्टैंड से होते देख बस ऑपरेटरों ने गुरूवार को एक बैठक आयोजित कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। ज्यादातर बस ऑपरेटरों का मानना था कि जब तक बसों की टाइमिंग, परमिट का मसला हल नहीं हो जाता तब तक पूरी तरह से नए बस स्टैंड से बसों का संचालन न किया जाए। यदि उन्हें मजबूर किया जाता है तो वे अपनी बसों का संचालन मांगें पूरी न होने तक बंद कर देंगे। बस आॅपरेटरों की सबसे ज्यादा नाराजगी प्रशासन की वादाखिलाफी को लेकर है। दरअसल, बीते 8 जनवरी को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान नए बस स्टैंड से बसों के संचालन से पहले बसों की टाइमिंग और मार्ग सूत्रीकरण के साथ ही बस ऑपरेटरों ने कुछ और मांगे रखी थीं। प्रशासन ने उस दौरान उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक वे आश्वासन पूरी नहीं किए गए जिससे बस ऑपरेटर नए बस स्टैंड से पूर्णत: बसों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। 22 जनवरी को वे एक बैठक कर चुके हैं जबकि 24 जनवरी को एक और बैठक बस ऑपरेटरों ने बुलाई है। जिसमें वे आगे क्या करना है इस पर निर्णय लेंंगे। बस आॅपरेटरों का कहना है कि कुछ बसों के सागर तो कुछ बसों के रीवा से परमिट ग्रांड हैं। इन परमिटों में समय चक्र और मार्ग सूत्रीयकरण किया जाना है। मार्ग सूत्रीयकरण होने के बाद ही समय संशोधन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन: तराना में तनाव... उपद्रवियों ने रात में लकड़ी के टाल में लगा दी आग
ये रहे मौजूद
बैठक में बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश गौतम, सचिव बृजेन्द्र सिंह परिहार, चेम्बर अध्यक्ष व बस व्यवसायी सतीश सुखेजा, पूर्व सचिव राजेश सिंह गहरवार, अशोक सिंह, हरिशंकर गुप्ता, अमरजीत सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय, विजय सिंह कछवाह, विनोद पयासी, शीवेन्द्र सिंह परिहार, विनोद पराशर, विकास सिंह परिहार, कुदरत उल्ला बेग, उमाकांत पाठक, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह बघेल, उत्तम पांडेय आदि मौजूद रहे।
इसलिए बस ऑपरेटरों की कायम है नाराजगी
मैहर बाईपास में कभी भी हो सकता है हादसा, यात्रियों की हो रही फजीहत
मैहर बाईपास कारगिल ढाबा के पास रीवा रोड में इन दिनों भारी अराजकता का माहौल है। यहां रीवा से आने वाली बसों की सवारियों के लिए ऑटो चालकों के बीच दिनभर भगदड़ मचती है। मुख्य मार्ग में जिस तरह के हालात सवारियों को लेकर ऑटो चालकों द्वारा पैदा किए जाते हैं उसके चलते कभी भी यहां गंभीर हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: चोट से जूझते हुए भी नहीं हारे निशांत, राष्ट्रीय कुराश में कांस्य
यात्रियों पर किराए के रूप में आर्थिक बोझ
मैहर बाईपास से नए बस स्टैंड संचालन के बाद यदि सबसे ज्यादा किसी को परेशानी उठानी पड़ी है तो वह है यात्री। यात्रियों पर किराए के रूप में आर्थिक बोझ पड़ा है। बताया जाता है कि यदि किसी को पुराने बस स्टैंड से रीवा की यात्रा करनी है तो उसे 80 रुपए किराया देना पड़ता था लेकिन आज किसी यात्री को यदि सेमरिया चौक से रीवा जाना है तो वह पहले नया बस स्टैंड आएगा उसके बाद रीवा जाएगा। ऐसे में यात्री पर ऑटो के किराए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
आधे में ही उतार देते हैं ऑटो चालक
यात्रियों का कहना है कि नए बस स्टैंड से बसों के संचालन से शहर के अंदर यातायात का दबाव भले ही कम हो जाएगा लेकिन उन पर आर्थिक बोझ जरूर पड़ गया है। बताया जाता है कि सिविल लाइन या सेमरिया चौराहा अथवा शहर के अंदर से नए बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों को ऑटो चालक बैठा तो लेते हैं लेकिन उन्हें नए बस स्टैंड तक ले जाने की बजाय कारगिल ढाबा के पास रीवा रोड में ही उतार देते हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तय हुआ ऑटो का किराया
बुधवार को आईएसबीटी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑटो का किराया तय करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत गुरुवार को नगर निगम में आयोजित एक बैठक में ऑटो का किराया तय किया गया।
इस प्रकार रहेगा किराया
(उक्त स्थानों से नए बस स्टैंड के लिए आने का भी यही किराया रहेगा)
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP High Court ने मंडला की 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 31 सप्ताह के गर्भपात की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा- गंभीर एनीमिया के कारण पीड़िता की जान को खतरा है, राज्य सरकार उठाएगी बच्चे का जिम्मा।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मटर प्लांट की जमीन के सीमांकन के बदले व्यापारी से घूस मांग रहा था।
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तेलंगाना से 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर।
सतना पुलिस ने चंदन के पेड़ चोरी करने वाले पारधी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चंदन की लकड़ियां, बाइक और पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए।
सतना सिटी कोतवाली परिसर में ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर मामले की जांच सीएसपी को सौंपी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह