सतना जंक्शन पर रेलवे को हर माह भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्किंग ठेका सरेंडर होने से 5.5 लाख और कोच रेस्टोरेंट बंद होने से 2 लाख रुपए का राजस्व घटा है। ठेकेदारों की अरुचि, बार-बार फेल हो रहे टेंडर और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था नदारद होने से स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अब इसे रेल अधिकारियों का कुप्रबंधन कहें या फिर रेलवे के कामों से ठेकेदारों की बढ़ती अरूचि कि एक ओर जहां मंडल के विभिन्न स्टेशनों में रेल परिसर की व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने की होड़ लगी हुई है तो दूसरी ओर वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर अग्रसर सतना जंक्शन से व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले दूरी बढ़ा रहे हैं। नतीजतन रेलवे को राजस्व की भारी चपत लग रही है। पार्किं ग ठेका सरेंडर होने के बाद हर माह रेलवे को जहां साढ़े 5 लाख रुपये से अधिक की तो रेल कोच रेस्टारेंट बंद होने से हर माह 2 लाख रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर सतना जंक्शन में ऐसा क्या है कि ठेकेदार तय अवधि के पहले ही ठेका छोड़ देते हैं। रेलवे प्रशासन दोबार टेंडर करता है तो ठेकेदार ढूंढे नहीं मिलते और बार-बार टेंडर प्रक्रिया अपनानी पड़ती है।
जनवरी से बंद है कोच रेस्टोरेंट
आय बढ़ाने के अलावा यात्री व शहरवासियों को 24 घंटे व हफ्ते के सातों दिन स्वादिस्ट व लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने की मंशा से सतना स्टेशन के बाहर कोरोना काल में अगस्त 2021 में खोला गया रेल कोच रेस्टोरेंट जनवरी माह से लाइसेंस फीस नहीं जमा करने के कारण बंद है। लेट फीस लाइसेंस के चलते रेलवे ने ठेका टर्मिनेट करते हुए सुरक्षा राशि जप्त करने की कार्रवाई की थी । उस दौरान कबाड़ कोच को रंग-रोगन कर के आकर्षक बनाया गया था, जो लगातार बंद होने के कारण फिर कबाड़ में तब्दील होकर शराबियों व असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। गार्डन गंदगी से पट गया है।
5 सालों का था अनुबंध
स्टेशन में रेल कोच रेस्टोरेंट को संचालित करने का ठेका संविदाकार निखिलेश त्रिपाठी ने लिया था। रेलवे ने गैर किराया राजस्व विचार योजना के तहत 5 सालों के लिए टेंडर दिया। जानकारों के अनुसार कोच रेस्टोरेंट से रेलवे को लगभग 16.80 लाख प्रतिवर्ष आय निर्धारित थी। रेलवे ने शर्तों के अनुसार लाइसेंस फीस भी बढ़ाई थी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जबलपुर मंडल के पांच स्टेशनों में कोच रेस्टोरेंट खोले गए थे जिसमें जबलपुर, मदन महल, कटनी मुड़वारा, सतना एवं रीवा स्टेशन चयनित था। सबसे ज्यादा रेलवे को आय कटनी मुड़वारा के बाद सतना से हो रही थी क्योंकि यहां सबसे महंगा कोच रेस्टोरेंट का ठेका था, वहीं इसके तीसरे नम्बर पर जबलपुर स्टेशन था। रेलवे ने 1200 वर्गफिट का क्षेत्र कोच रेस्टोरेंट के लिए दिया था।
2 माह में 4 टेंडर फिर भी नहीं मिले ठेके दार
स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ संचालित रेलवे की पार्किंग ठेका व्यवस्था 22 जून की रात से खत्म है। दो माह में रेलवे ने 4 बार कोटेशन व्यवस्था के तहत टेंडर निकाल चुका है लेकिन कोई भी ठेकेदार 45 दिनों की पार्किंग ठेका के लिए 8 लाख 22 हजार का आरक्षित मूल्य देने को तैयार नहीं हैं और निविदा बार-बार फेल हो जाती है।
वहीं रेलवे दूसरी बार ई-टेंडर प्रक्रि या अपनाने की तैयारी में है। मंडल रेल अधिकारियों ने बताया कि 29 अगस्त को दूसरी बार ई-टेंडर पार्किंग के लिए निकाले गए है। उल्लेखनीय है कि स्टेशन में ईस्ट साइड का पार्किंग ठेका 20 मई 2022 को सुशील कुमार पांडेय को दिया था। ठेका शर्तो के अनुसार टेंडर की अवधि 19 मई 2027 तक थी। रेलवे ने 10 प्रतिशत पार्किंग में बढ़ोत्तरी कर दी , जिसके कारण ठेकेदार ने पार्किंग ठेका सरेंडर कर दिया।
कई वाहन हो चुके पार, सुरक्षा बल नदारद
पार्किंग ठेका खत्म होने से स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ यात्रियों को अपने वाहन भागवान भरोसे खड़े करने पड़Þ रहे हैं। बताया गया कि लगभग एक दर्जन वाहन चोरी हो चुके है तो वहीं दो पहिया वाहनों के आए दिन पेट्रोल चोरी के मामले सामने आ रहे है। पार्किंग स्थल में न तो सीसीटीवी कैमरा है और न ही आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान तैनात रहते। सुरक्षा बल की ड्यूटी न होने से असमाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। बताया गया कि इसी माह पार्किंग स्थल में एक बाइक को किसी ने आग के हवाले कर दिया था।

मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।
रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह