सतना में केजी वन की 4 साल 6 महीने की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। स्कूल से घर लाने-ले जाने के दौरान पड़ोसी युवक ने घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केजी वन की 4 वर्ष 6 माह की मासूम छात्रा के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से स्कूल लाने- ले जाने के दौरान आटो चालक ने छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ। पूछताछ में मासूम पीड़िता ने अपना दर्द परिजनों के सामने बयां किया तब पीड़िता को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
इस संबंध में टीआई सिविल लाइन योगेन्द सिंह परिहार ने बताया कि थानान्तर्गत रहने वाली 4 वर्ष 6 माह की मासूम केजी वन की छात्रा है, वह आॅटो से स्कूल आती- जाती है। मंगलवार 19 अगस्त को मासूम छात्रा स्कूल गई, स्कूल से घर लौटकर आई। घर आने के बाद वह डरी- सहमी रही फिर उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों को कुछ संदेह हुआ। उन्होनें पूछताछ किया तो पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। तब दो दिन बाद 21 अगस्त को पीड़िता को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। सिविल लाइन थाना में अपराध क्र. 514/25 धारा 64(1), 65(2) बीएनएस एवं लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराआें के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला गंभीर होने पर एसपी आशुतोष गुप्ता के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने राजकुमार दाहिया पिता रंजीत दाहिया 21 वर्ष निवासी शेरगंज नईबस्ती थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार कर लिया। टीआई सिविल लाइन ने बताया कि पीड़िता पतेरी स्कूल की छात्रा है, छात्रा को नियमित रूप से घर से स्कूल ले जाने और वापस घर लाने आॅटो चालक मंगलवार को बीमार था, लिहाजा उसने छात्राओं को घर से स्कूल छोड़ने और वापस घर पहुंचाने के लिए पड़ोसी राजकुमार को आटो लेकर भेजा था। अन्य बच्चों को आरोपी राजकुमार ने अकेला पाकर केजी वन की छात्रा के साथ मनमानी की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार, एएसआई रोहिणी प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, अभिनय शर्मा, आरक्षक अंकेश मरमट, राजेश साहू, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।