सतना के उचेहरा वन क्षेत्र में अवैध फंदे में फंसा तेंदुआ, मुकुंदपुर जू टीम ने सफल रेस्क्यू कर बचाई जान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र के कुशला बीट क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुआ अवैध रूप से लगाए गए तार के फंदे में फंस गया। बताया गया कि किसी व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से खेत के पास क्लच वायर का फंदा लगाया था, जिसमें तेंदुआ उलझ गया। फंदा उसके पेट के हिस्से में कस गया था, जिससे वह काफी देर तक छूटने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाहर नहीं निकल सका।
इस संबंध मं मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वन विभाग की गश्ती टीम जब नियमित भ्रमण पर थी, तभी बोदाहार बीट कुशला के जंगल की सीमा से लगे बाड़े के पास तेंदुए की हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखने पर वह तार के फंदे में बुरी तरह फंसा मिला। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू की तैयारी शुरू की गई।
डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी तक पहुंची टीम
घटना के बाद वन विभाग ने जांच तेज की और डॉग स्क्वाड की सहायता ली। घटना स्थल से मिले तार के आधार पर ट्रैकिंग करते हुए टीम आरोपी विनोद रावत के घर तक पहुंची। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वाइल्ड ट्रैप 2.0 अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जंगल और आसपास लगाए गए अवैध फंदों को हटाना और शिकार पर रोक लगाना है। इस घटना के बाद विभाग ने पुन: सघन गश्त और फंदा खोज अभियान तेज करने की बात कही है।
अधिकारियों और कर्मचारियों की रही अहम भूमिका
पूरे रेस्क्यू और जांच अभियान की कार्रवाई डीएफओ मयंक चांदीवाल के निर्देशन में की गई। एसडीओ अभिषेक तिवारी, आरएफओ सचिन नामदेव, परिक्षेत्र सहायक बृजमोहन रावत सहित भारत सिंह नगर, इंदल सिंह श्याम, महेश प्रजापति, ध्रुव धाकड़, दीपक सिंह, शंकर यादव और शहादत हुसैन आदि अधिकारी-कर्मचारी अभियान में शामिल रहे।
मुकुंदपुर जू की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
शाम को मुकुंदपुर जू से विशेषज्ञ रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। वन्य चिकित्सक ने ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश करने का प्रयास किया। दो बार कोशिश असफल रही, लेकिन तीसरी बार में तेंदुआ शांत हो गया। इसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक तार काटकर उसे फंदे से मुक्त किया। करीब दो घंटे चले अभियान के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ सामान्य पाया गया और उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह