सतना-कोठी सड़क मार्ग पर मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पैदल जा रहे श्रद्धालु गुलशन द्विवेदी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चार गौवंश भी कुचल गए। मृतक पिछले 10 सालों से नवरात्र पर पैदल मैहर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार
सतना-कोठी सड़क मार्ग में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे श्रद्धालु और गौवंशों को कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने से श्रद्धालु और चार गौवंशों की मौत हो गई। श्रद्धालु का धड़ कटकर अलग हो गया। जत्थे में शामिल मृतक के साथियों के आने के बाद उसके पहचान हो पाई। पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस के द्वारा अज्ञात ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के कर्वी जिले के मारकुंडी निवासी गुलशन द्विवेदी 25 वर्ष पिता अरुण द्विवेदी अपने क ई साथियों के साथ नवरात्र पर मां शारदा का दर्शन करने मैहर पैदल जा रहा था।
गुलशन पिछले दस साल से लगातार मां शारदा का दर्शन करने घर से पैदल मैहर जाता है। बुधवार की सुबह 4 बजे के करीब सतना- कोठी सड़क मार्ग में सिविल लाइन थानान्तर्गत पशुपति नाथ मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने गौवंशों के साथ पैदल मैहर जा रहे गुलशन को कुचल दिया। हादसे में मृतक गुलशन का धड़ अलग हो गया। मौके पर पहुंच सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पैदल जा रहे श्रद्धालु के अलावा चार गौवंशों की भी मौत हुई है। मृतक के साथ जत्थे में शामिल अन्य श्रद्धालु आगे जा चुके थे। जब मृतक से काफी देर तक सम्पर्क नहीं हुआ तब जत्थे में शामिल युवक पीछे लौटकर आए तब उन्हें घटना की जानकारी लगी। सूचना दिए जाने पर मृतक के परिजन मारकुंडी से सतना पहुंचे। पंचनामा व पीएम कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रकरण दर्ज कर अज्ञात ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज। भोपाल एयरपोर्ट पर थमी कांग्रेस विधायकों की फ्लाइट, सज्जन सिंह वर्मा ने मोहन सरकार पर लगाया आरोप।
मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू हो गया है। 20 देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट फार्मिंग और जलवायु अनुकूल खेती पर मंथन कर रहे हैं।
एमपी के रतलाम (जावरा) में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संकुल केंद्र के बाबू अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त शिक्षक से PPO जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
भोपाल के नजीराबाद में दिल दहला देने वाली घटना। परिचित जसवंत गुर्जर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की और चांदी के कड़े लूटने के लिए कुल्हाड़ी से पैर काट दिए। आरोपी गिरफ्तार।
मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। IMD ने आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 10-11 जून को 5 जिलों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। जहां प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इससे पहले सीएम ने पीएम मोदी के शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
मध्यप्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुजरते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज का बैग टांगे महिलाओं की कोई टोली दिखाई दे, तो उन्हें सिर्फ राहगीर समझने की भूल मत कीजिएगा। शौर्या दल की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि ये अपराध होने के बाद मोमबत्तियां नहीं जलातीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी कमर तोड़ देती हैं।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले में फरार जिला बदर आरोपी ने इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को खुली चुनौती दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और साइबर टीम आरोपी व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
सतना-सेमरिया मार्ग के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। जर्जर सड़क, गड्ढों और रखरखाव की कमी से ग्रामीणों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सतना सर्किल में मई 2026 के दौरान बिजली खपत 491.90 लाख यूनिट पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 50.65 प्रतिशत अधिक है। बढ़ते लोड से ट्रांसफार्मर फेल और केबल आग की घटनाएं बढ़ीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह