सतना के मैहर में भाई की बरसी के दिन तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। एक को बचाने में चार लोग डूबे, जिनमें दो को सुरक्षित बचाया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
घर के इकलौते बेटे की मौत के सदमे से परिवार उबरा भी नहीं था कि उसकी बरसी के दिन घर की दो लड़कियों की तालाब में डूबने से असमय जान चली गई। एक ही परिवार की दो लड़कियों की मौत की घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। हादसे में दो लोगों को बचा लिया गया है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
एक को बचाने के प्रयास में 4 डूबे
जानकारी के मुताबिक मैहर कोतवाली अंतर्गत पटेहरा निवासी चौधरी परिवार के इकलौते बेटे की शनिवार को बरसी थी। परिवार की महिलाएं और लड़कियां नहाने और दाल धोने के लिए पटेहरा तालाब गई हुई थीं। नहाने के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए दूसरी लड़की तालाब में उतरी लेकिन वह भी डूबने लगी। इन दोनों को बचाने के लिए दो और लड़कियां उतरीं लेकिन वह भी पानी में डूबने लगीं। यह देख महिलाओं ने मदद के लिए गुहार लगाई। आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए। पुलिस को सूचना दी गई, कुछ ग्रामीण तालाब में उतरे जिनके द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया।
इसी तालाब में डूबा था भाई
तालाब में डूबने से पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी 10 वर्ष और उसकी चचेरी बहन आंचल चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी 20 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में मृतक आंचल की सगी बहन शालू चौधरी 21 वर्ष और परिवार का ही अभिषेक चौधरी 11 वर्ष को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन दोनों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि एक वर्ष पहले मृतका आंचल के भाई की मौत पटेहरा के इसी तालाब में डूबने से हुई थी। आज मृतक की बरसी थी। बरसी के दिन बहन की भी तालाब में डूबने से जान चली गई।
परिजनों को उपलब्ध कराई गई सहायता
पटेहरा तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो लड़कियों की दुखद घटना पर कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने आरबीसी 4/6 के तहत मृतक के परिजनों के घर पहुंचकर 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।