सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम की बुधवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार की अध्यक्षता में हुई मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और शहर की पहचान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। निगम की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 1080 मस्टर श्रमिकों की सेवा 89 दिन बढ़ाने, दो जल संशोधन संयंत्रों का संचालन कर रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी का अनुबंध समाप्त करने और अमृत परियोजना के अधूरे कार्यों को लेकर जियोमिलर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। तालाबों के नामकरण के साथ महापुरुषों और क्षेत्रीय विभूतियों के नाम पर मार्ग, बस्ती तथा क्रिकेट स्टेडियम का नाम रखने की भी अनुशंसा हुई। बैठक में आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, उपायुक्त अनुराग तिवारी और सत्यम मिश्रा, एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी, अभिषेक तिवारी, प्रवीण जैन, आदित्य यादव, मनीषा अजय सिंह, प्राची पुष्पराज कुशवाहा, डोली कमल बाल्मीक, राहुल पटेल और मुकेश चतुर्वेदी सहित कार्यपालन यंत्री केपी गुप्ता, सहायक यंत्री रोजल प्रताप सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, विधि अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, फायर अधिकारी आर.पी. परमार, विद्युत प्रभारी शिप्रा सिंह, कार्यालय अधीक्षक अनिल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी धीरज मिश्रा और एमआईसी सचिव अशोक केवट सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
तालाबों से लेकर स्टेडियम तक बदलेगी पहचान
निगम क्षेत्र के तालाबों के नामकरण में महात्मा गांधी कॉलेज के पीछे महर्षि वाल्मीकि सरोवर, अमौधा तालाब को महर्षि गौतम बुद्ध सरोवर, विट्स कॉलेज तालाब को महर्षि वेद व्यास सरोवर, केशव माधव गौशाला के पीछे के तालाब को केशव माधव सरोवर, संतोषी माता मंदिर तालाब को संतोषी माता सरोवर, जोन कार्यालय के पास के तालाब को महर्षि वशिष्ठ सरोवर, संत कुंज आश्रम के सामने के तालाब को श्री शिव सरोवर, गल्ला मंडी रोड तालाब को महर्षि कश्यप सरोवर, रजहा तालाब को महर्षि विश्वामित्र सरोवर तथा ट्रांसपोर्ट नगर तालाब को महर्षि अगस्त्य सरोवर नाम देने के प्रस्ताव शामिल हैं। सूची में नारायण तालाब, वार्ड 22 के श्री झूलेलाल सरोवर और जालपा देवी के पास स्थित तालाब को मां जालपा देवी सरोवर नाम देने का प्रस्ताव भी दर्ज है।
जिन्होंने समाज को दी दिशा उनके नाम 6 मार्ग
वार्ड 31 की महदेवा-धवारी गली नंबर 4 का नाम पूर्व नागौद विधायक स्व. रामप्रताप सिंह के नाम पर श्री रामप्रताप सिंह मार्ग, धवारी क्रिकेट स्टेडियम का नाम शंकर प्रसाद ताम्रकार क्रिकेट स्टेडियम, वार्ड 12 की टपरिया बस्ती का नाम भगवान बिरसा मुंडा बस्ती, सिंधी कैंप गेट से गेलानी हार्डवेयर तक के मार्ग का नाम पूर्व सांसद स्व. रामानंद सिंह के नाम पर श्री रामानंद सिंह मार्ग तथा राजेंद्र नगर की बसंत विहार कॉलोनी के समीप प्रवेश द्वार का नाम चंद्रशेखर आजाद द्वार रखने की सर्वसम्मति से अनुशंसा की गई।
आवास योजना के 179 हितग्राही पात्र
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के बीएलसी घटक की चौथी डीपीआर में सत्यापन के बाद पात्र पाए गए 179 हितग्राहियों की सूची पर दावा-आपत्ति बुलाने और कलेक्टर के अनुमोदन के लिए भेजने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। योजना के चार मूल हितग्राहियों की मृत्यु के बाद उनके नामित सदस्यों को सत्यापन के माध्यम से शेष लाभ देने की मंजूरी मिली।
एक नजर में बैठक के बड़े फैसले
सीएसआर फंड से संवरेंगे शहर के प्रमुख मार्ग
शहर के प्रमुख सड़क मार्गों के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार एवं आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने संतोषी माता तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सहभागिता से दो प्रमुख सड़क मार्गों के विकास की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं, साथ ही इंदिरा गांधी कॉलेज से हॉस्पिटल चौक तक अंडरग्राउंड केबल कार्य कराने तथा संतोषी माता तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
शहर की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूनिवर्सल केबल्स लिमिटेड (यूसीएल) को संतोषी माता चौराहा से बायपास तक तथा बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सतना सीमेंट वर्क्स) को सेमरिया चौराहा से संतोषी माता चौराहा तक संपूर्ण सड़क मार्ग की जिम्मेदारी निर्धारित की गई।
सीएसआर फंड के माध्यम से इन मार्गों का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया जिससे सड़क संबंधी सुविधाओं में सुधार के साथ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके।
अंडरग्राउंड केबल कार्य एवं तालाब के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने इंदिरा गांधी कॉलेज से हॉस्पिटल चौक तक अंडरग्राउंड केबल कार्य कराने पर भी जोर दिया। इस कार्य से संबंधित केबल नेटवर्क को भूमिगत रूप से सुव्यवस्थित करने तथा सड़क मार्ग की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने का उद्देश्य है। इसके साथ ही संतोषी माता तालाब परिसर का निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं परिसर को नागरिकों के लिए अधिक व्यवस्थित तथा सुविधाजनक बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक : खेल सुविधाओं एवं शहरी अधोसंरचना के विस्तार को मंजूरी
कलेक्टर एवं अध्यक्ष सतना स्मार्ट सिटी सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में बुधवार को सतना स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल सुविधाओं के विस्तार, शहरी अधोसंरचना के विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के संचालन एवं संधारण तथा संविदात्मक दायित्वों के अनुपालन से जुड़े आठ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्केटिंग ट्रैक एवं बच्चों के स्विमिंग पुल निर्माण, कम्युनिटी हॉल को गीता भवन के रूप में विकसित करने की स्वीकृति तथा जिला अस्पताल के आसपास अंडरग्राउंड ट्रेंच कार्य कराने का निर्णय प्रमुख रहा।
बोर्ड की बैठक में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्केटिंग ट्रैक एवं बच्चों के लिए स्विमिंग पूल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे शहर में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा तथा बच्चों एवं युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे, साथ ही कॉम्प्लेक्स के व्यवस्थित संचालन एवं संधारण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कम्युनिटी हॉल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत गीता भवन के रूप में विकसित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस निर्णय से उपलब्ध सार्वजनिक अधोसंरचना का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बोर्ड द्वारा स्मार्ट लाइब्रेरी परियोजना के संचालन एवं संधारण (आॅपरेशन एंड मेंटेनेंस) की अवधि में 6 माह की वृद्धि को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) एवं इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) परियोजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए नई निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, ताकि इन महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाओं का संचालन निरंतर एवं प्रभावी रूप से किया जा सके।
इसके साथ ही जिला अस्पताल के चारों ओर स्थित विद्युत खंभों को हटाकर अंडरग्राउंड ट्रेंच कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस कार्य से अस्पताल के आसपास विद्युत अधोसंरचना को सुव्यवस्थित करने, सार्वजनिक सुरक्षा को बेहतर बनाने तथा आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, सीईओ स्मार्ट सिटी सतना डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, डायरेक्टर स्मार्ट सिटी महेन्द्र पांडेय,उपायुक्त सत्यम मिश्रा एवं अनुराग तिवारी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह, कार्यपालन यंत्री राहुल पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्वेतांक चौरसिया एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संविदाकारों पर कार्रवाई एवं विद्युत अधोसंरचना के विकास पर निर्णय
बैठक में वेंकटेश लोक एवं नेक्टर झील परियोजनाओं के संविदाकारों द्वारा निर्धारित प्रीमियम जमा नहीं किए जाने के मामलों पर विचार किया गया। बोर्ड द्वारा दोनों संविदाकारों को अंतिम नोटिस जारी कर प्रीमियम जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित निविदा एवं संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य