सतना नगर निगम ने 66 जर्जर भवन चिन्हित तो किए, पर कार्रवाई भूल गया। पूर्व में हो चुकी मौतों से भी सबक नहीं लिया गया, बरसात में बना है हादसे का खतरा।

पूर्व में हो चुकी मौतों से भी अफसर सबक लेने तैयार नहीं
सतना, स्टार समाचार वेब
प्यास लगने के बाद कुंआ खोदने के आदी हो चुके नगर निगम को शायद किसी हादसे का इंतजार है। तभी तो जर्जर भवन चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करना ननि के अधिकारी भूल गए हैं। निगम ने शायद पूर्व में जर्जर भवनों की वजह से हुए हादसे और उन हादसों में लोगों की मौत से कोई सबक नहीं लिया है। शहर में कई ऐसे जर्जर भवन हैं जो मानव जीवन के लिए बरसात में खतरा बन सकते हैं। मानव जीवन के लिए खतरा बन चुके इन जर्जर भवनों को निगम हर वर्ष चिन्हित करता है पर बाद में वह कार्रवाई करना भूल जाता है। नगर निगम के साथ भी वही हो रहा है। पिछले वर्ष शहर में नगर निगम ने 66 जर्जर भवन चिन्हित किए थे और उन भवनों में जो कमियां थीं उन्हें दूर करने से संबंधित एक नोटिस भी जारी की गई थी।
कई निजी तो कुछ व्यवसायिक संस्थान
नगर निगम ने पिछले वर्ष जिन 66 जर्जर भवनों को चिन्हित किया था, उनमें से कुछ भवन निजी आवास थे तो कुछ व्यवसायिक संस्थान चल रहे हैं। वैसे देखा जाए तो शहर में नगर निगम ने जितने भी जर्जर भवन चिन्हित किए हैं उससे कई ज्यादा जर्जर भवन शहर में हैं और वे काफी जर्जर हैं जो कभी भी गिर सकते हैं।
कई बार हो चुके हैं हादसे
बरसात के मौके पर जर्जर भवनों के गिरने के मामले हर वर्ष सामने आते हैं। जर्जर भवनों के गिरने से शहर में कई मौतें हो चुकी हैं। हर बार हादसे के बाद जर्जर भवन चिन्हित करने और जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है। लेकिन यह सब कागजों तक में ही सिमट कर रह जाता है।
एक साल पहले नोटिस
नगर निगम वैसे तो बरसात के समय हर वर्ष जर्जर भवन चिन्हित करता है लेकिन इन भवनों को गिराने व उनमें सुधार की पहल नहीं होती है। पिछले वर्ष भी नगर निगम ने जर्जर भवनों को चिन्हित किया जिसमें से ज्यादातर जस के तस खड़े हुए हैं। कार्रवाई के नाम पर इन भवन स्वामियों को निगम ने एक कागज का टुकड़ा (नोटिस) थमाया था जिसे देकर निगम भूल गया और पाने वाले ने उस कागज के टुकड़े को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। यहां उल्लेखनीय है कि निगम ने शहर में चिन्हित किए गए जर्जर भवनों व्यवसायिक संस्थानों को 22 मई 2024 को नोटिस जारी की थी और चेतावनी दी थी कि सभी जर्जर भवनों को तीस दिनों के अंदर गिरा लें अथवा उसमें सुधार कर लें।
28 साल पुराने भवन
नगर निगम ने पिछले वर्ष शहर में जिन 66 जर्जर भवनों को सूचीबद्ध किया था उसमें से सभी भवन 1997 के पहले के थे। इन भवनों में कमियों की टीप के साथ भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर उसमें सुधार करने व उसे गिराने के लिए कहा गया लेकिन ज्यादातर भवन व संस्थान जस के तस खड़े हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।