सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। करही और बरेठिया स्टेशन को एनएसजी-6 श्रेणी में शामिल किया गया है, जहां जल्द ही आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे ने स्टेशन कोड भी जारी कर दिए हैं — करही का कोड KRHI और बरेठिया का कोड BETA होगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने वाली सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना को अब धीरे-धीरे पंख लग रहे है। भले ही परियोजना पूरी न हुई हो लेकिन रेलवे बोर्ड जल्द ही इस सेक्शन में पैसेंजर ट्रेन संचालन को अनुमति दे सकता है। बरेठिया एवं करही स्टेशन में अब यात्री सुविधाएं विकसित करते हुए रेलवे द्वारा जल्द ही टिकट सुविधा के लिए जनरल एवं आरक्षित प्रणाली काउंटर खोले जाएंगे। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे जोन के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा देवेश कुमार सोनी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि जल्द ही जबलपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा टिकट सुविधा की उपलब्धता के लिए एएसएम, एसएमएस या एसटीबीए की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन के पहले की तैयारियों को लेकर कार्य शुरू किया जा रहा है। रेलवे सिस्टम में स्टेशन कोड फीड होगा। करही एवं बरेठिया स्टेशन एनएसजी-6 कैटेगरी के होंगे। इसमें यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, दिव्यांगों के लिए रैंप, व्हीलचेयर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं होती हैं। उल्लेखनीय है कि सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना में प्रथम चरण के तहत सतना से बरेठिया तक ट्रैक निर्माण पिछले साल अक्टूबर माह में पूरा कर लिया गया था। 9 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त मुम्बई (मध्य वृत्त) मनोज अरोरा ने नई रेल लाइन में निरीक्षण कर 110 किमी प्रति घंटे से टेÑन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया और हफ्ते भर बाद 70 किमी की स्पीड से सीआएस ने ट्रेन संचालन को अनुमति दे दी थी। सतना- पन्ना नई रेल लाइन परियोजना कुल 73.55 किमी की है। पूरी परियोजना 2026-27 तक में पूरी होगी।
यह होगा नए स्टेशनों का स्टेशन कोड
बताया गया कि करही स्टेशन का कोड केआरएचआई तो बरेठिया स्टेशन का स्टेशन कोड बीईटीए होगा। रेल लाइन में सतना स्टेशन से करही स्टेशन के बीच की दूरी 6.65 किमी है। वहीं करही से बरेठिया स्टेशन के बीच की दूरी 11.85 किमी है। सतना से बरेठिया स्टेशन की दूरी 18.5 किमी है। वहीं रीवा-सिंगरौली रेल लाइन का बघवार स्टेशन भी गाड़ियों के लिए खुलेगा।
12 किमी का नया ट्रैक तैयार, इसी माह हो सकता है स्पीड ट्रायल
सतना- पन्ना नई रेल लाइन परियोजना कुल 73.55 किमी की है जिसमें अभी तक सतना से बरेठिया 18.5 किमी की लाइन तैयार कर सीआरएस ट्रायल किया जा चुका है। वहीं अब बरेठिया से नागौद तक लगभग 12 किमी का ट्रैक तैयार हो गया है। इसी माह सीआरएस द्वारा स्पीड ट्रायल हो सकता है। सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पन्ना-सतना रेलखंड के स्टेशन
करही, बरेठिया, नागौद, फुलवारी, देवेन्द्रनगर, सकरिया, पन्ना

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह