सतना में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने के प्रयास में वाहन रोककर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। मामले में नामजद सहित अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई, जबकि कार्रवाई पर भी सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में खाकी का इकबाल कम होता जा रहा है। आलम यह है कि गली छाप गुंडे पुलिस को खुलेआम गोली मारने, अबकी बारी पुलिस के लिए पूरी तैयारी है। जैसे शब्दों का उपयोग कर खुली धमकियां दे रहे हैं। धमकियां भी सोशल मीडिया और सरेराह दी जा रही हैं। इन सबके बावजूद गली छाप गुंडों को खाकी सबक नहीं सिखा पा रही है। शनिवार को भी शहर में एक ऐसा ही घटनाक्रम हुआ। गिरफ्तार कर ले जाए जा रहे आरोपी को छुड़ाने गुंडों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। गाड़ी में पथराव कर तोड़फोड़ की। गाली-गलौज कर पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। इस मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मारपीट कर दी जाने से मारने की धमकी
सरेराह शहर में बीच चौराहे में पुलिस का निजी वाहन रुकवा कर गुंडों ने वाहन में तोड़फोड़ कर अपने साथी लूट के आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के लिए वाहन से उतारने का प्रयास किया। जब साथी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने में आरोपी कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने वाहन में बैठे पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वाहन में मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे, एएसआई जय सिंह बागरी, आरक्षक रविकांत यादव व अन्य पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में एएसआई बागरी ने उल्लेख किया कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर अश्लील गालियां दी, झूमाझटकी कर हाथ - मुक्का से मारपीट की।
एक आरोपी नामजद
मझगवां थाना में पदस्थ एएसआई जय सिंह बागरी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस का निजी वाहन रुकवा कर तोड़फोड़ करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज कर व हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एएसआई की शिकायत पर आरोपी मोनू शुक्ला निवासी महदेवा व तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 132, 121(1), 324(4), 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस पर अटैक करने वाले सभी आरोपी गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
आईजी के दखल के बाद दर्ज हुआ था प्रकरण
मवेशी तस्कर निहाल अख्तर के बेटे सैफ अख्तर और उसके साथियों ने मवेशी से लोड ट्रक रुकवाया। चालक और खलासी से मारपीट की। कट्टे की नोक पर 25 हजार रुपए आॅनलाइन ट्रांसफर कराए। ट्रक चालक एहसान ने तमाम प्रमाण के साथ मझगवां थाना में नामजद शिकायती आवेदन दिया लेकिन थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे ने ट्रक चालक को आरोपी बनाए जाने की धमकी देकर थाना से चलता कर दिया गया था। यह मामला तब आईजी रीवा रेंज गौरव राजपूत के संज्ञान में लाया गया। आईजी के दखल के बाद 6 जनवरी को मझगवां थाना में सैफ अख्तर समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी सैफ अख्तर समेत चार फरार चल रहे हैं जबकि चार आरोपी गिरप्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
ओवरटेक कर रुकवाया वाहन
मझगवां थाना में दर्ज अपराध क्र. 51/26 धारा 126(2), 296(ए), 309(6), 312 बीएनएस एवं 11/13 एडी एक्ट के फरार आरोपी की तलाश में शनिवार को मझगवां थाना पुलिस की टीम ने शहर के सिविल लाइन थाना अन्तर्गत दबिश दी। महदेवा रोड पतेरी से फरार आरोपी अजय जायसवाल उर्फ अज्जू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अज्जू को लेकर मझगवां पुलिस की टीम निजी वाहन से मझगवां के लिए रवाना हुई। सिविल लाइन तिराहा में कोठी रोड पर शाम 5.50 बजे के करीब काले रंग की कार क्र. एमपी 19जेडडी/5642 के चालक ने ओवरटेक कर पुलिस का वाहन रुकवा लिया। पुलिस का वाहन रुकते ही लूट के आरोपी अज्जू को छुड़वाने के लिए उसके साथियों ने वाहन को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ में पुलिस के निजी वाहन का कांच टूट गया। आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से आरोपी अज्जू को छुड़ाने का पूरा प्रयास किया।
फरार तस्कर के वाहन से आरोपी पकड़ने आई थी मझगवां पुलिस!
इस मामले मे मझगवां पुलिस की कार्रवाई संदेहास्पद है। कार्रवाई में शामिल एएसआई जय सिंह बागरी ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में उल्लेख किया कि थाना में दर्ज प्रकरण के फरार आरोपी की तलाश के लिए निजी वाहन यूपी 71बीई/6124 से सतना शहर के महदेवा- पतेरी आए हुए थे। बताया गया कि उक्त वाहन विंध्य के कुख्यात मवेशी तस्कर निहाल अख्तर के स्वामित्व का है। काले रंग की उक्त लग्जरी कार को मवेशी तस्कर निहाल ने यूपी के फतेहपुर निवासी अपने रिश्तेदार मो. शीबू के नाम से फाइनेंस कराया था। काले रंग की इस कार का उपयोग मवेशी तस्कर निहाल का बेटा सैफ करता है। जिस प्रकरण में अजय जायसवाल उर्फ अज्जू आरोपी है उस प्रकरण का मुख्य आरोपी मवेशी तस्कर निहाल का बेटा सैफ अख्तर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस प्रकरण का मुख्य आरोपी 6माह से फरार चल रहा है उससे संबंधित वाहन का उपयोग मझगवां पुलिस ने प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किस मंशा से किया। आरोप यह भी है कि जिस मोनू शुक्ला ने मझगवां पुलिस की टीम पर अटैक किया उसके रिश्ते भी मझगवां थाना के कई पुलिस कर्मियो ंसे बेहद ही मधुर है। अब देखना यह है कि मवेशी तस्करों और पुलिस का गठबंधन सामने आने के बाद आईजी रीवा रेंज और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।