रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने सतना में विकास कार्यों की समीक्षा की। विश्वस्तरीय स्टेशन, कैमा मालयार्ड और नई रेल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले सतना में रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सांसद गणेश सिंह के साथ मैराथन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सतना रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य मार्च-2027 तक और कैमा के आधुनिक रेलवे माल गोदाम को अगस्त-2027 तक तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। जीएम अपनी स्पेशल ट्रेन से सुबह साढ़े 10 बजे सतना पहुंचे। निरीक्षण में मुख्यालय से प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार मंडल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश एवं जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, उप निर्माण अभियंता सुनील प्रजापति, स्टेशन प्रबंधक ए. मतीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
कैमा होगा कटनी से बड़ा माल यार्ड
स्टेशन मैनेजर कक्षा में आयोजित समीक्षा बैठक में कैमा के निर्माणरत माल गोदाम पर विस्तृत चर्चा की गई। भविष्य में इसी परिसर में रेलवे फ्लाईओवर तथा ललितपुर-सिंगरौली रेल कॉरिडोर से जुड़ी माल ढुलाई के लिए एलिवेटेड रेलवे ब्रिज विकसित करने की भी योजना है। प्रस्तावित यार्ड को क्षमता और विस्तार के लिहाज से कटनी के रेल माल यार्ड से भी अधिक बड़ा और आधुनिक बनाया जाएगा। बैठक में बिरला सीमेंट फैक्ट्री की रेल लाइन को शिफ्ट करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही बिरला और केबिल फैक्ट्री को कैमा रेल नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव रखा गया, जिससे माल परिवहन आसान होगा और मुख्तियारगंज क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
एक ही दिन में 7 स्टेशन देखे
जीएम ने एक ही दिन में सात स्टेशनों का निरीक्षण किया। सतना- पन्ना रेल लाइन में करही, बरेठिया, नागौद, फुलवारी एवं देवेन्द्र नगर स्टेशनों का निरीक्षण किया। बताया गया कि सतना से देवेन्द्रनगर तक ट्रैक तो तैयार है लेकिन ओएचई का काम अधूरा है। जीएम ने 25 जुलाई तक नागौद से देवेन्द्र नगर तक ओएचई पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि नई रेललाइन परियोजना अगले साल पूरी कर ली जाएगी। सांसद श्री सिंह ने बताया कि सतना-देवेंद्रनगर रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है लोकार्पण के लिए रेल मंत्री के कार्यक्रम का इंतजार है।
इन पर भी हुई चर्चा
समीक्षा बैठक में घुनवारा और झुकेही स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज एवं आरओबी, लगरगवां स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव, मुख्तियारगंज, बिरहुली तथा प्रिज्म सीमेंट-मनकहरी के पास निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिजों में रेलवे के हिस्से के कार्य शीघ्र पूरा करने, सगमा में रेलवे लाइन के नीचे बॉक्स स्ट्रक्चर तथा तुर्की में अंडरब्रिज निर्माण सहित सतना लोकसभा क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई।
मालगोदाम के लिए चेम्बर ने रखी मांगे
रेलवे जीएम दिलीप कुमार सिंह के सतना प्रवास के अवसर पर विन्ध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश सुखेजा एवं महामंत्री मनोज कटारे ने आग्रह किया कि माल गोदाम (गुड्स शेड) को शहर के बाहर कैमा में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। चेम्बर अध्यक्ष श्री सुखेजा ने मुख्त्यिारगंज से कैमा स्टेशन के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त और सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। चेम्बर ने यह भी मांग रखी कि वर्षो से लंबित इन्द्रा मार्केट एवं पालिका बाजार की दुकानों को 10 मीटर पीछे करने की अनुमति प्रदान की जाये, ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके और इस क्षेत्र में लगातार बनी रहने वाली यातायात की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
उचेहरा में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग
डीआरयूसीसी सदस्य सोमचंद्र ताम्रकार ने उचेहरा क्षेत्र के रेलवे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं को लेकर मांगें जीएम के सामने रखीं। उन्होंने उचेहरा स्टेशन पर महाकौशल एक्सप्रेस, रीवा-इतवारी और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।